Advertisement

विधायक देवेन्द्र बबली ने बैठक लेकर की क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की




विधायक देवेन्द्र बबली ने बैठक लेकर की क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की
टोहाना, 17 जुलाई।
टोहाना के विधायक देवेंद्र सिंह बबली ने स्थानीय किसान विश्राम गृह में उपमंडल के अधिकारियों की बैठक ली और क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। उपस्थित 


अधिकारियों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि जनता की सेवा करना ही उनका मुख्य ध्येय है, इसलिए अधिकारियों को भी सेवाभाव रखते हुए समस्या लेकर आने वाले लोगों से प्रेमपूर्वक व्यवहार करते हुए उनके कार्यों को प्राथमिकता देकर काम करना चाहिए।



विधायक देवेन्द्र सिंह बबली ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो विकास कार्य लॉकडाउन के चलते बन्द हो गए थे, उनको अब दोबारा से शुरू किया जाएं। अधूरे पड़े कामों को पूरा करने में तेजी लाएं और भविष्य में करवाए जाने वाले कार्यों का प्रस्ताव भी तैयार कर लें, ताकि उनकी मंजूरी सरकार से ली



 जा सके।  उन्होंने कहा कि सडक़ निर्माण से लेकर दूसरे विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों में कर्मचारी की जवाबदेही तय होनी चाहिए। विधायक देवेंद्र सिंह बबली ने अधिकारियों को स्पष्ट तौर पर कहा कि क्षेत्र में 



आमजन को पीने के पानी व सीवरेज व्यवस्था में कोई दिक्कत न आए, इसके लिए अधिकारी तत्परता से कार्य करते हुए नागरिकों की समस्याओं को तयसमय सीमा में निपटाएं। इस अवसर पर एसडीएम नवीन कुमार, डीएसपी बिरम सिंह, कार्यकारी अभियंता रणबीर सिंह, मनोज बबली, राधेश्याम बिश्नोई, निशांत कामरा मौजूद रहे।

सलाम खाकी न्यूज से
 ब्युरो चीफ़
 उजागर सिंह की रिपोर्ट 



..

No comments:

Post a Comment