जिला के स्थापना दिवस पर विधायक देवेन्द्र बबली ने दिया अपना शुभ संदेश
टोहाना, 13 जुलाई।
टोहाना के विधायक देवेन्द्र सिंह बबली ने जिला के स्थापना दिवस पर अपना बधाई संदेश देते हुए सभी जिलावासियों को जिला की वर्षगांठ की बधाई व शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि हम सब के लिए यह खुशी का विषय है कि जिला के गठन को 23 वर्ष पूरे हो चुके हैं और 15 जुलाई को हम 24वां स्थापना दिवस मना रहे हैं। 15 जुलाई 1997 को फतेहाबाद जिला के अस्तित्व में आया था।
विधाायक ने कहा कि जिला ने इन 23 वर्षों में अनेक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की है। जिला ने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ-साथ विकासात्मक आधारभूत ढांचा में अभूतपूर्व सफलता प्राप्त की है, जो हमारे लिए गर्व की बात है। जिला के नागरिकों की मेहनत और उनके सहयोग की बदौलत ही जिला ने ये ऊंचाईयां पाई है। जिला अब युवा अवस्था में आ गया है। हमें अपनी विरासत और संस्कृति को सहजने के साथ-साथ अनेक क्षेत्रों में और भी कड़ी मेहनत से काम करके जिला को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलवाने के लिए काम करना होगा।
उन्होंने कहा कि जिला की वर्षगांठ को यादगार और अभूतपूर्व अमिट छाप छोडऩे के लिए जिला प्रशासन इस दिन पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण रोल अदा कर रहा है। जिला प्रशासन द्वारा जिला की वर्षगांठ पर चार लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य को पूरा करने की जिम्मेवारी हम सबकी बनती है। हमें 15 जुलाई को जिला का जन्मदिन मनाते हुए अपना महत्वपूर्ण रोल इस पौधारोपण अभियान में देना है। इस अभियान में भाग लेते हुए हमें मौजूदा महामारी कोरोना वायरस के बचाव के लिए दिए गए दिशा निर्देशों की पालना भी करनी है। विधायक ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे 15 जुलाई के दिन ज्यादा से ज्यादा संख्या में पौधारोपण कर इस दिन को यादगार बनाएं।
सलाम खाकी न्यूज से
ब्युरो चीफ़
उजागर सिंह की रिपोर्ट
..
No comments:
Post a Comment