Advertisement

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा ने किया वीसी के माध्यम से प्रदेश के 6 जिलों में भाजपा जिला कार्यालयों का उद्घाटन -जिला फतेहाबाद में कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर भाजपा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने की मुख्यातिथि के रूप में शिरकत




भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा ने किया वीसी के माध्यम से प्रदेश के 6 जिलों में भाजपा जिला कार्यालयों का उद्घाटन
-जिला फतेहाबाद में कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर भाजपा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने की मुख्यातिथि के रूप में शिरकत
फतेहाबाद, 29 जुलाई।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जिला फतेहाबाद, हिसार, सोनीपत, रेवाड़ी, पलवल व नूंह में भाजपा जिला कार्यालयों का उद्घाटन किया। इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल 




सहित केंद्र व राज्य सरकार के मंत्री, सांसदगण आदि भी वीसी के माध्यम से जुड़ें और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
जिला फतेहाबाद में भाजपा कार्यालय के उद्घाटन समारोह में भाजपा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इसके अलावा कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष वेद फुलां, सिरसा लोकसभा क्षेत्र की सांसद सुनीता दुग्गल, विधायक दुड़ाराम व लक्ष्मण नापा भी विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मुख्यातिथि सुभाष बराला ने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए 




कहा कि देश के सभी राज्यों में जिला स्तर पर संगठनात्मक कार्यालय खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि कभी जीवन में सोचा भी ना था कि भाजपा के ही अपने कार्यालय होंगे। भाजपा के इन कार्यालयों में वीडियो व प्रैस कॉन्फ्रेंस रूम, मीटिंग हॉल, ई-लाईब्रेरी, जिला व मंडल अध्यक्षों के कार्यालय, कार्यालय सचिव के रूम सहित आधुनिक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने कहा कि देश में राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा के ओजस्वी नेतृत्व में पूरे देश में संगठन बहुत ज्यादा मजबूत बनेगा।




सुभाष बराला ने कहा कि 6 अप्रैल 1980 को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नेतृत्व में भाजपा कार्यालयों के लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया था। उस समय डॉ. मुखर्जी ने कहा था कि भाजपा के अपने कार्यालय होंगे। धारा 370 हटनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा था कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा ठीक प्रकार से तथा ईमानदारी के साथ पार्टी के कार्य करते हुए लक्ष्य निर्धारित किए थे, जो आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री 




अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा के ओजस्वी नेतृत्व में पूरे किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश को मजबूती प्रदान की है और पूरी दुनिया में देश ने अमिट छाप छोड़ी है। सुभाष बराला ने कहा कि प्रधानमंत्री ने धारा 370, अनुच्छेद 35ए तथा तीन तलाक से निजात दिलाई है। भव्य श्री राम मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपने को साकार किया गया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश दिन-दौगुनी रात-चौगुनी उन्नति कर रहा है। सबका साथ-सबका विकास की तर्ज पर समान रूप से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। कोरोना महामारी के बचाव के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने सराहनीय कार्य किए है। प्रदेश के अनेक स्थानों पर कैम्प लगाए गए। गरीब, जरूरतमंद, बेसहारा तथा प्रवासी लोगों को खाने-पीने से लेकर जूते, कपड़े आदि की सुविधा दी गई। सुभाष बराला ने कहा कि पार्टी का कार्यकर्ता सौभाग्यशाली है, जो समाजसेवा के लिए कार्य कर रहा है।





सिरसा लोकसभा क्षेत्र की सांसद सुनीता दुग्गल ने कार्यकर्ताओं को कार्यालय उद्घाटन समारोह की बधाई देते हुए कहा कि भाजपा वटवृक्ष है, जिसकी जड़े बहुत गहरी है। देश के 400 जिलों में भाजपा कार्यालय खोले जा चुके हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा के नेतृत्व में पूरे देश में 500 भाजपा कार्यालय और खोले जाएंगे। प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल व प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ के ओजस्वी नेतृत्व में प्रदेश के सभी जिलों में कार्यालय खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि आजादी के 70 साल बाद सिरसा लोकसभा में कार्यकर्ताओं की लग्न व मेहनत से कमल का फूल खिला है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में भाजपा की सरकार बनी थी तो एक मात्र विधायक फतेहाबाद जिले से आपकी आवाज बनकर विधानसभा में गुंजी। आज जिला में पार्टी के दो विधायक आपकी आवाज को विधानसभा में रख समाज के हर वर्ग की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय पर पार्टी का कार्यालय होने से दिन के 24 घंटे व सप्ताह के सातों दिन पार्टी के कार्यकर्ता आपकी सेवा में उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा अपने कार्यकर्ता का सम्मान किया है, इसी का परिणाम है कि हर एक छोटे से छोटे कार्यकर्ता से बड़ी जिम्मेवारी सौंपी गई है। सांसद ने कहा कि भाजपा का छोटा से छोटा कार्यकर्ता भी प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष आदि पदो तक पहुंच सकता है। यह पार्टी किसी परिवार की न होकर संगठन, संघ एवं कार्यकर्ताओं की पार्टी है।
विधायक दुड़ाराम ने जिला भाजपा कार्यालय के उद्घाटन की बधाई देते हुए कहा कि भाजपा ही देश की एक मात्र ऐसी पार्टी है जिसमें कार्यकर्ता से लेकर अध्यक्ष तक अनुशासित रूप से कार्य कर समाज व हर वर्ग की भलाई के हित में अपना योगदान देते हैं। उन्होंने कहा कि संगठन व कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ की हड्डी होते हैं, जिस पार्टी का संगठन मजबूत होता है उसी पार्टी की सरकार बनती है और आमजन मानस की भलाई होती है। विधायक दुड़ाराम ने कहा कि भाजपा ही देश को आगे ले जा सकती है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कोरोना जैसी महामारी के दौरान आमजन मानस की हर दुख-तकलीफ का निवारण तत्परता के साथ किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा व प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ के नेतृत्व में संगठन और ज्यादा मजबूत होगा। वहीं कार्यकर्ताओं व आमजन की समस्याओं का निपटारा किया जाएगा। विधायक एडवोकेट लक्ष्मण नापा ने जिला के कार्यकर्ताओं व आमजन को बधाई देते हुए कहा कि फतेहाबाद जिला के लिए हर्ष की बात है कि पार्टी का जिला मुख्यालय पर अपना कार्यालय है। उन्होंने कहा कि इस कार्यालय में आधुनिक सुख-सुविधाएं, वीडियो कॉन्फ्रेंस रूम, बैठक कक्ष से लेकर संगठन की हर गतिविधि का हर सामान उपलब्ध है, जिससे पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता से किसी भी समय बात की जा सकती है।
जिला अध्यक्ष वेद फुल्लां ने भाजपा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, सांसद सुनीता दुग्गल, विधायक दुड़ा राम व एडवोकेट लक्ष्मण नापा सहित सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का स्वागत किया तथा जिला भाजपा कार्यालय के उद्घाटन की जिलावासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस कार्यालय के निर्माण में कार्यकर्ताओं ने दिल से कार्य किया है, इसी का परिणाम है कि आज एक सुसज्जित भवन बनकर तैयार होकर कार्यकर्ताओं को समर्पित हुआ है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा कार्यकर्ता के लिए बड़े हर्ष की बात है कि वे इस कार्यालय को अपना कार्यालय कह सकते हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की लग्न और मेहनत के फलस्वरूप ही प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनी है। वेद फुल्लां ने कहा कि 3 अगस्त को रक्षाबंधन से 16 अगस्त तक जिला में पौधारोपण अभियान चलाकर देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर मेरा हरियाणा हरा-भरा हरियाणा की तर्ज पर जिला में हर कार्यकर्ता 25-25 पौधे अवश्य लगाएं और उनका संरक्षण भी करें।
कार्यक्रम में गुलशन हंस, वेद जांगड़ा, रमेश सिंगला, दुर्गेश अरोड़ा, रिंकूमान, बलदेव ग्रोहा, राहुल गोयल, जगदीश राय शर्मा, बनवारी गहलोत, राजेंद्र सिंह, संदीप नेहरा, कंवल चौधरी, लख्मी शर्मा, प्रीतम शर्मा, सुभाष सिवाच, नरेश टिटु, हरविंद्र लाली, राम पुन्नी, विजय शर्मा, विजय गोयल, केवल मेहता, महेश शर्मा, जिले बराला, भीम लांबा, सतनारायण, निर्मल सिंह, हंसराज सचदेवा, मुख्तयार बाजीगर, सीमा दत्ता, प्रमोद बेनीवाल, विकास शर्मा, सागर बुद्धीराजा, भवनेश मदान, राजेन्द्र लांबा, रवि लांबा, राजेन्द्र निनानिया सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


सलाम खाकी न्यूज फ़तेहाबाद से 
ब्युरो चीफ़
 उजागर सिंह की रिपोर्ट 

No comments:

Post a Comment