👉अनलॉक (Unlock) के बाद राजस्थान (Rajasthan) में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण (COVID-19) के मामलों को देखते हुए राजस्थान के बॉर्डर फिर से सील (Border seal again) करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं. उसके बाद बुधवार को सुबह बॉर्डर सील करने का सिलसिला शुरू कर दिया गया. कोरोना को लेकर सीएम अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने सीएम निवास पर समीक्षा बैठक बुलाई है. बैठक में चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा सहित कोर ग्रुप के सभी अधिकारी मौजूद हैं. वीसी से अन्य वरिष्ठ अफसर भी जुड़े हुए हैं
*आदेश आगामी 7 दिन तक प्रभावी रहेगा*
👉बुधवार को सुबह डीजी लॉ एंड ऑर्डर एमएल लाठर ने संबंधित जिला एसपी को सभी अंतरराज्यीय सीमाओं को सील करने के ऑर्डर जारी किए. आदेश के तहत राजस्थान से आने और बाहर जाने पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाया गया है. यह आदेश आगामी 7 दिन तक प्रभावी रहेगा. उसके बाद अगर पॉजिटिव मरीजों के मिलने की संख्या कम हुई तो आदेश में बदलाव किया जाएगा. लेकिन इसके विपरीत अगर संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती गई तो इस आदेश को आगे बढ़ाया जाएगा.

No comments:
Post a Comment