Advertisement

ललितपुर न्यूज:- राज्यमंत्री प्रतिनिधि कैलाश साहू के नेतृत्व में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने डीएम को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौपा। घटिया बन्च केबिल हटाकर,पीबीसी कोटेड बंच केबिल डाले जाने की मांग ठेकेदार द्वारा डलवाई गई घटिया केबल

राज्यमंत्री प्रतिनिधि कैलाश साहू के नेतृत्व में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने डीएम को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौपा।

घटिया बन्च केबिल हटाकर,पीबीसी कोटेड बंच केबिल डाले जाने की मांग

ठेकेदार द्वारा डलवाई गई घटिया केबल

ललितपुर:
बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आज तहसील मुख्यालय मड़ावरा में बिजली चोरी रोकने एबं सुचारू विधुत आपूर्ति हेतु विधुत विभाग द्वारा बिजली के खंभे पर से एलुमिनियम के तार हटाकर पीबीसी कोटेड बंच केबिल डाले जाने की मांग।
आपको बतादे कि कस्बा मड़ावरा में बिजली के तारो को बदलने का कार्य सौभाग्य योजना की कंबर्जन योजना के तहत ट्रांसरेल लाइटिंग लिमिटेड द्वारा कराया गया है,उक्त कार्य मे ठेकेदार द्वारा काफी घटिया किस्म के पीबीसी कोटेड बंच केबिल डाली गयी।विधुत केबिल का उक्त कार्य ठेकेदार द्वारा मानको के विपरीत अकुशल मजदूरो द्वारा कराया गया है।जिसमे विभागीय अधिकारी भी अपनी आंखें मूंदे बैठे रहे।

कस्बे में अधिकांश खंभो पर बिछायी गयी बंच केबिन इतनी घटिया है,कि आये दिन जगह-जगह लाइन में आग लग रही है,जिसके चलते कई मुहल्लों में विधुत आपूर्ति दो से तीन तक ठप्प रहती है। साथ ही बंच केविल चिपक जाने से फेस टू फेस हाई बोल्टेज करेंट आ जाने से कई उपभोक्ताओं के विधुत उपकरण जलकर ख़राब हो रहे है।
इस संबंध में स्थानीय अधिकारियो से उपभोक्ताओं  एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा कई बार शिकायत भी की गयीं लेकिन आजतक इस ओर कोई भी ध्यान नही दिया गया।
बीजेपी कार्यकर्ताओ ने मड़ावरा में ठेकेदार द्वारा डाली गयीं घटिया बंच केबिल हटबाकर मानक के अनुसार केबिल डलबाने एबं ठेकेदार द्वारा कराकराये गए घटिया कार्य का भुकतान रोककर श्रमदान घोषित कराये जाने की मांग की। ज्ञापन में राज्यमंत्री प्रतिनिधि कैलाश साहू(मोदी) चांदनी कोरी,मुन्ना कोरी,राकेश तिबारी,सुख दयाल पाल,नारायण सिंह सेंगर,समेत बीजेपी कार्यकर्ता के हस्ताक्षर अंकित बताये गये।

सलाम खाकी न्यूज से प्रदेश ब्यूरो
पत्रकार इन्द्रपाल सिंह की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment