Advertisement

ललितपुर न्यूज:- आदिवासी महिला ने ग्राहक सेवा केन्द्र संचालक पर धोखाधड़ी कर रुपये हड़पने का लगाया आरोप अन्य किसी ग्राहक सेवा केन्द्र से पैसे निकालने जाती तो नही लगता अंगूठा,मजबूरी में इसी केन्द्र पर आना पड़ता है- पीड़िता एसबीआई बैंक मैनेजर के पास पहुंची आदिवासी पीड़िता, धुत्कार कर भगाया उपजिलाधिकारी व थानेदार मड़ावरा को प्रार्थनापत्र सौंपकर न्याय की मांग

आदिवासी महिला ने ग्राहक सेवा केन्द्र संचालक पर धोखाधड़ी कर रुपये हड़पने का लगाया आरोप
अन्य किसी ग्राहक सेवा केन्द्र से पैसे निकालने जाती तो नही लगता अंगूठा,मजबूरी में इसी केन्द्र पर आना पड़ता है- पीड़िता
एसबीआई बैंक मैनेजर के पास पहुंची आदिवासी पीड़िता, धुत्कार कर भगाया
उपजिलाधिकारी व थानेदार मड़ावरा को प्रार्थनापत्र सौंपकर न्याय की मांग


ललितपुर:
जनपद की तहसील मड़ावरा क्षेत्र की ग्रामपंचायत धौरीसागर, मजरा सकरा निवासिनी एक आदिवासी महिला दंपति ने उपजिलाधिकारी व थानाध्यक्ष मड़ावरा को प्रार्थना पत्र देकर कस्बा मड़ावरा स्थित स्टैड बैंक ऑफ इण्डिया के ग्राहक सेवा केन्द्र संचालक पर धोखाधड़ी कर रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। अवगत कराया कि जब पीड़िता व उसका पति मामले की शिकायत करने बैंक मैनेजर के पास पहुंचा तो मैनेजर द्वारा मामले को दबाने का प्रयास किया गया। इसके अलावा जब पीड़िता के पति ने अपने बैंक अकाउंट का स्टेटमेंट निकलवाने की बात कही तो मैनेजर ने अभद्रता करते हुए उसे धुत्कार कर भगा दिया।
ग्रामपंचायत धौरीसागर के मजरा सकरा निवासिनी रजनी पत्नी गब्बर सहरिया ने एसडीएम व थानाध्यक्ष मड़ावरा को प्रार्थनापत्र सौंपा और बताया कि उसका खाता एसबीआई ब्रांच मड़ावरा के ग्राहक सेवा केंद्र पर खुला है। खाता क्रमांक 35712925644 में मजदूरी का पांच हजार रुपया बीते दिनों में आया। जिसकी सूचना गांव के रोजगार द्वारा उसे दी गई। 15 अप्रैल के दिन प्रार्थनी अपने के पति के साथ खाते से रुपये निकालने हेतू जब कस्बा मड़ावरा में स्टेड बैंक ऑफ इण्डिया के कारसदेव बाबा के पास स्थित ग्राहक सुबिधा केन्द्र पर पहुंची। तो केंद्र संचालक द्वारा उसके खाते से पांच हजार रुपये निकाल लिए गए, जिनमें से महज पांच सौ रुपये पीड़िता को थमा दिए गए। जब पीड़िता अपने घर पहुंची तो गांव के रोजगार सेवक से मजदूरी न आने का उलाहना दिया। पीड़िता को भरोषा दिलाते हुए रोजगार सेवक ने उसे पुनः खाता चेक कराने की सलाह दी। अगले रोज 16 अप्रैल के दिन पीड़िता फिर अपने पति के साथ ग्राहक सुबिधा केंद्र पर पहुंची, तब केंद्र संचालक ने मामले को दबाने का प्रयास किया। पीड़िता अपने पति के साथ नजदीक खुले एसबीआई ब्रांच पहुंची और बैंक मैनेजर को मामले से अवगत कराते हुए खाता स्टैडमेंट निकलवाना चाहा, इसपर बैंक मैनेजर उल्टा पीड़िता व उसके पति को बुरा-भला कहने लगा। और धुत्कार कर उन्हें शाखा के बाहर से ही भगा दिया।
पीड़िता व उसके पति ने मामले की जांच कराते दोषियों के बिरुद्ध उचित कार्यवाही की मांग की है।

सलाम खाकी न्यूज से प्रदेश ब्यूरो
पत्रकार इन्द्रपाल सिंह की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment