Advertisement

लॉकडाउन के उल्लंघन करने पर 9 मामलें दर्ज कर, 11 लोगों को किया गिरफ्तार

203 बोतल ठेका देशी, 116 बोतल नाजायज शराब, 130 किलो लाहन, 4120 रुपए भी किए जब्त,

फतेहाबाद, 16 अप्रैल। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण से बचने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन के नियमो की पालना ना करने वालो के खिलाफ जिला पुलिस का अभियान लगातार जारी है पुलिस ने कल जिले भर में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 9 मामलें दर्ज कर 11 लोगों के खिलाफ कार्यवाही की है। लॉकडाउन उल्लंघन करने वालो के खिलाफ कल सदर रतिया पुलिस ने गांव खुनन व बादलगढ़

में दो लोगों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 54 बोतल नाजायज शराब व 12 बोतल अवैध शराब भी बरामद कि है। थाना भूना, सद फतेहाबाद व सदर टोहाना पुलिस ने गांव पिरथला, नकटा व गांव एमपी सोत्र से तीन लोगों पर कार्यवाही करते हुए उनके कब्जे से 180 बोतल अवैध शराब व 37 बोतल नाजायज शराब भी बरामद की है। जबकी शहर रतिया पुलिस ने रताखेड़ा व फतेहाबाद रोड़ रतिया से दो लोगों पर लॉकडाउन के उल्लंघन करने के आरोप मे गिरफ्तार किया है। उनसे पुलिस ने 25 बोतल नाजायज शराब व 11 बोतल देशी शराब भी बरामद की है। अन्य दो मामलों मे शहर फतेहाबाद पुलिस

 ने ठाकर बस्ती फतेहाबाद से जुआ खेलते तीन लोगों को काबू कर उनसे 4120/- रुपए की जुआराशी बरामद की है। दुसरी और पुलिस ने ढ़ाणी ज्वाला सिंह मे दविंश देकर एक व्यक्ति से 180 किलो लाहन जब्त किया है जो नाजायज शराब निकालने की फिराक मे था। पुलिस ने उपरोक्त सभी लोगों पर संबंधित थानों मे मामलें दर्ज कर कार्यवाही शुरु कर दी है।

No comments:

Post a Comment