159 बोतल अवैध शराब भी की जब्त,
फतेहाबाद, 13 अप्रैल। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण से बचने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन के नियमो की पालना ना करने वालो के खिलाफ जिला पुलिस का अभियान लगातार जारी है पुलिस ने कल जिले भर में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 7 मामलें दर्ज कर 7 लोगों के खिलाफ कार्यवाही की है। लॉकडाउन के उल्लंघन करने
वालो के खिलाफ कल सदर टोहाना पुलिस ने ललोदा व नागंली गांव से दो लोगों के खिलाफ कार्यवाही कर उनके कब्जे से 15 बोतल अवैध शराब बरामद की है। वही सदर रतिया व शहर फतेहाबाद पुलिस ने नागपुर, खुनन व बगीची मोहल्ला फतेहाबाद से तीन लोगों
पर कार्यवाही कर उनके भी 72 बोतल नाजायज शराब व 60 बोतल देशी शराब बरामद की है। जबकी दो मामलों मे भूना पुलिस ने गांव भट्टु व जाण्डली खुर्द से 10 बोतल शराब बरामद कर दो लोगों पर कार्यवाही की है। पुलिस ने उपरोक्त सभी लोगों पर संबंधित थानों मे मामलें दर्ज कर कार्यवाही शुरु कर दी है।

No comments:
Post a Comment