बल्ला मजरा गांव के सामने कब्रिस्तान के पास से एक व्यक्ति को 20 लीटर कच्ची शराब के साथ तथा खेड़ी खुशनाम गांव में चलती भट्टी पकड़ी , 10 लीटर शराब बरामद हुई
चौसाना ( शामली ) उ०प्र० 13 अप्रैल 2020
देश मे चलरहे लोकडाऊन का अब कुछ लोगो ने गलत उपयोग करना शुरू कर दिया है । मानो अब लोगो को बन्द मकान / दुकान आदि मे अपराध करने से भी मानो गुरेज नही रहा । जमपद शामली के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के द्वारा अवैध शराब रोको अभियान के अन्तर्गत चौसाना पुलिस ने दो स्थानो से कच्ची शराब बरामद करने का दावा किया है । दोनो स्थानों से कुल 30 लीटर शराब बरामद की गयी है ।
शनिवार की शाम चौसाना पुलिस चौकी प्रभारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि खेडीखुशनाम मे कच्ची शराब की भट्टी चलती पाई गयी । मौके से शराब बनाने के उपकरण व लहन बरामद हुआ मौके पर ही बरामद करीब 100 लीटर लहन नष्ट कर दिया गया । यहा से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद होना बताया गया है । पकड़े गए अभियुक्तों में सतपाल पुत्र बनारसी जगजीत पुत्र साधू निवासी गण खेडी खुशनाम चौकी चौसाना , थाना झिंझाना जनपद शामली है । इसके अलावा कंवरपाल पुत्र तेलू निवासी तहारपुर , चौकी चौसाना है । यहां से कुछ आरोपी फरार भी बताए गए हैं ।
दुसरे मामले मे रविवार को दोपहर बाद ऊन - चौसाना मार्ग पर बल्ला मजरा गांव के पास कब्रिस्तान के सामने एक युवक के कब्जे से 20 लीटर कच्ची शराब भी बरामद की गयी है । इसी क्षेत्र के गांव टोड्डा का निवासी युवक अनिल पुत्र राजेन्द्र इस शराब को बेचने जा रहा था ।
इस तरह लोकडाऊन को आसानी से गुजारने का तरीका कुछ लोगों ने अपराध करके करना सीख लिया है ।




खेड़ी खुशनाम वाली खबर गलत है
ReplyDelete