Advertisement

3 मामले दर्ज कर 5 लोगों पर कार्यवाही, 6.20 ग्राम हेरोइन, 20 बोतल नाजायज शराब जब्त

फतेहाबाद, 25 अप्रैल। जिला पुलिस ने कल शुक्रवार को अलग-अलग जगहों से लॉकडाउन का उल्लंघन करने व अवैध नशा रखने के आरोप मे तीन मामले दर्ज कर 5 लोगों के खिलाफ कार्यवाही की है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संमंबधित थानों मे मामले दर्ज

कर आगामी कार्यवाही शुरु कर दी है। कल एन्टी नारकोटिक सैल से एसआई महाबीर सिहं पुलिस टीम के साथ नशीला पदार्थो की रोकथाम के लिए बिसला चौक पर नाकाबंदी करके व्हीकलों की

चैकिंग कर रहे थे। उसी दैरान भूना की तरफ से आ रही एक कार को चैकिंग के लिए रुकवाने का ईसारा किया तो कार चालक अपनी कार को वापिस मोड़ने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर कार में बैठे सदलपुर निवासी अशोक कुमार व जितेन्द्र को काबू कर लिया।

उनकी तलाशी लेने पर अशोक कुमार उक्त से 6.20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। दो अन्य मामलों मे सदर रतिया पुलिस ने गांव खुनन से एक व्यक्ति को 20 बोतल नाजायज शराब के साथ काबू किया है वही शहर फतेहाबाद पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप मे जवाहर चौक से एक व्यक्ति के खिलाफ कार्यवाही की है।

No comments:

Post a Comment