Advertisement

लोकडाऊन 3 मई तक : अपने-अपने क्षेत्रों में कोरोना और हॉटस्पॉट्स से मुक्त होने का प्रयास करें , और 20 अप्रैल से लें सुविधाओं का आनंद , क्या करें और क्या न करें देखें पूरी खबर

लोकडाउन और सोशल डिस्टेंस का पालन करने में प्रधानमंत्री महोदय ने देशवासियों की तारीफ की


* अपने अपने क्षेत्रों को कोरोना वायरस और हॉटस्पॉट्स मुक्त करने वाले क्षेत्र में सशर्त सुविधाएं दी जाएंगी - मोदी



सलाम खाकी डेस्क दिल्ली 14 अप्रैल 2020


        कोरोना वैश्विक महामारी से बचाने के लिए देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अब तक के लोकडाउन में जहां आम जनों की मेहनत और उनके द्वारा उठाए गए कष्टों के कारण उनके द्वारा सहयोग की तारीफ़ है ।‌ और देशवासियों को धन्यवाद दिया है । इसके पूर्ण खात्मे के लिए आगे भी इसी तरह से लोकडाउन और सोशल डिस्टेंस का पालन किये जाने की प्रबल संभावना जताकर सहयोग की अपील की है । इस मौके पर प्रधानमंत्री जी ने अंबेडकर जयंती के अवसर पर बाबा साहब को भी नमन किया । 


        प्रधानमंत्री जी ने कहा कि भारत में उत्सवों की कमी नहीं है और अब देशवासियों द्वारा ऐसे समय में त्योहारों को बड़ी सादगी के साथ मनाने पर प्रधानमंत्री जी ने खुशी जाहिर की है । उन्होंने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी की बीमारी को रोकने में पूरे विश्व में आप (भारत) एक मॉडल के रूप में है । आंकड़े इस बात का प्रमाण है ।


   प्रधानमंत्री जी ने अपने भाषण में कहा कि जब तक भारत में 100 मरीज नहीं हुए थे तभी से भारत ने विदेशों से आने वाले लोगों की स्कैनिंग का काम शुरू कर दिया था और जब यह संख्या 550 तक पहुंची तो भारत ने तेजी से इससे निबटने के लिए लोकडाऊन जैसे बडे और कठोर फैसले लिए । 


      प्रधानमंत्री जी ने कहा कि कोरोना वायरस में देशवासियों को कठिन परिस्थितियों का सामना करके बड़ी कीमत चुकाई जा रही है । कम संसाधनों के चलते भारत फिर भी जिस राह पर चल रहा है उसकी चर्चाएं विदेशों में भी हैं ।

            कोरोना वैश्विक बीमारी का पूरा सफाया करने हेतु लोक डाउन को 3 मई तक बढ़ाने का फैसला लिया जो इस बार 19 दिन का है । 

          प्रधानमंत्री जी ने कहा कि यदि किसी क्षेत्र में कोरोना का मरीज बढ़ता है या फिर दुखद मृत्यु होती है तो हमारी चिंता बढ़नी चाहिए हमें अधिक सतर्कता बरतनी होगी ।



       उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में कोरोना मरीज नहीं बढ़ेंगे उन क्षेत्रों के लिए सशर्त सुविधाएं दी जाएंगी ।

       उन्होंने कहा कि पूरा देश मेरा परिवार है और परिवार की परेशानियों को दूर करना हमारा प्रयास है । अब रवि की फसल का अब समय है । अब दी गई गाइडलाइन में इन समस्याओं का विशेष ध्यान रखा गया है ।

     प्रधानमंत्री जी ने कहा की कोरोनावायरस 1000 मरीजों में 1500 600 बेड की आवश्यकता होती है और हमने इसकी तैयारी को देखते हुए एक लाख बेड की व्यवस्था कर दी है और 600 से ज्यादा अस्पताल इसके लिए देश में काम कर रहे हैं ।उन्होबनाने के लिए नई पीढ़ी को देश


          

      कौन सी सात बातें हैं जिनके लिए मोदी जी ने देशवासियों का साथ मांगा है ।

      

देश हित मे एक जिम्मेदार नागरिक बने


          इस बार आज तीसरी बार एक बार फिर से लगे 19 दिन के लोकडाउन से हम सब की परीक्षा का समय आ गया है । क्यों ना हम सब मिलकर पूरे दिल से , तन्मयता से लोकडाउन का पालन करें ।‌ अधिकांश समय घर में ही गुजारे , बाहर निकलने मे बेकार के वाद-विवाद से बचें ।‌ और यदि बाहर निकलना भी पढ़े तो सोशल डिस्टेंस का जरूर ध्यान रखें और मास्क जरूर करें ।

लोकडाऊन का घर में रहकर एकजुटता के साथ पालन करें

          हो सके तो मास्क घर का बना हुआ हो मगर three-layer का होना जरूरी है ।  चाहे तो हम रुमाल को भी फेस पर लगा सकते हैं । ऐसा करके हम स्वयं को भी सुरक्षित रखेंगे और अपने परिवार समेत समाज के लोगों को भी खुश रखते हुए देश के इस महान यज्ञ में अपनी आहुति देने का काम करेंगे और यदि हम ऐसा नहीं करते हैं तो हमें स्थानीय पुलिस प्रशासन की भी प्रताडना व बडी कार्यवाही का शिकार बनना पड़ सकता है ।


घर मे रहे                             खुश रहे



सलाम खाकी न्यूज ओन लाइन दिल्ली डैस्क प्रभारी सलेक चन्द वर्मा की रिपोर्ट

    

No comments:

Post a Comment