Advertisement

लूटपाट के मामले में 2 को दबोचा 2 की तलाश जारी

शामली। आदर्श मंडी पुलिस ने गोहरपुर गांव निवासी दो युवकों से लूटपाट के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो की तलाश की जा रही है। एसओ आदर्श मंडी कपिल गौतम ने बताया कि आरोपितों ने अपने नाम अखिलेश पुत्र सोहनवीर निवासी मौहल्ला

खारा कुआं कस्बा बनत व इंतजार पुत्र फैयाज निवासी मौहल्ला प्रतापनगर कस्बा बनत थाना आदर्श मंडी बताए। उन्होंने बताया कि बनत व गोहरपुर जाने वाले रास्ते पर उक्त बदमाशों ने गांव गोहरपुर निवासी सोहित मलिक पुत्र महेश मलिक व उसके दोस्त रोहित से

अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने मारपीट करते हुए 6500 रुपये की नकदी व दो मोबाइल फोन लूट लिए थे। इसके अलावा दो मार्च को गांव जलालपुर में भी भंैस व कटडा चोरी की वारदात की थी। उन्होंने बताया कि आरोपित अखिलेश व फैयाज दोनों ही नशे के

आदी हैं और इसी लत के कारण वे अपने साथियों के साथ लूटपाट जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं। अन्य थानांे से भी इनके आपराधिक रिकार्ड की जानकारी ली जा रही है। फिलहाल आरोपियांे के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

No comments:

Post a Comment