Advertisement

लॉकडाउन की अवहेलना करने व अवैध शराब रखने पर 11 लोगों पर मामले दर्ज, 288 बोतल देशी, 100 बोतल नाजायज शराब व 350 किलो लाहन जब्त

फतेहाबाद, 21 अप्रैल। लॉकडाउन के दौरान जिला पुलिस ने सोमवार को 8 मामलें दर्ज कर 11 लोगों के खिलाफ कार्यवाही की है। थाना सदर रतिया पुलिस ने महमड़ा व हुकमावाली से दो लोगों पर लॉकडाउन का उलंघन व शराब तस्करी के मामले मे कार्यवाही की है। पुलिस ने कार्यवाही के दौरान उनके कब्जे से 288 बोतल देशी शराब व 11 बोतल नाजायज शराब बरामद की है। थाना शहर व सदर फतेहाबाद पुलिस ने गांव आकावाली व गुरुनानक पुरा मोहल्ला फतेहाबाद से तीन लोगों पर कार्यवाही कर 9 बोतल नाजायज शराब बरामद की है। सदर टोहाना पुलिस ने जापतेवाला गांव मे दो जगह कार्यवाही कर चार लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किये है। वही उनसे पुलिस ने 60 बोतल नाजायज शराब भी बरामद की है। अक अन्य मामले मे शहर टोहाना पुलिस ने नाजायज शराब व लाहन रखने के आरोप मे कन्हड़ी रोड़ लोहगढ़ से एक व्यक्ति को काबू किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 20 बोतल नाजायज शराब 350 किलो लाहन बरामद किया है। उक्त सभी मामलों में पुलिस ने मामलें दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरु कर दी है।

No comments:

Post a Comment