Pages

ललितपुर न्यूज : निर्भया प्रकरण में चारों दोषियों को फांसी देने से सजा के प्रति अपराधियों में दहशत पैदा होगी - विशाल जैन पवा

दरिंदों को मिली फांसी से अपराधियों में दहशत पैदा होगी-विशाल जैन पवा




ललितपुर उत्तर प्रदेश 20 मार्च 2020

देश वासियों को जिसके लिए 7 वर्ष 3 माह 8 दिन का इंतज़ार करना पड़ा, अन्ततः निर्भया कांड के आरोपियों को सजा मिल ही गयी। अहिंसा सेवा संगठन के संस्थापक विशाल जैन पवा ने कहा कहते हैं देर आये दुरुस्त आये, ऐसे फैसलों से अपराधियों में दहशत पैदा होगी महिलाओं के प्रति दुर्व्यवहार करने वालों पर अंकुश लगेगा। अंकित चौधरी महरौनी ने कहा निश्चित ही लोगों की न्यायपालिका में आस्था बढ़ेगी।

 अभिषेक जैन ने कहा लोगों में कुकर्म के प्रति डर पैदा होगा। संगठन से जुड़ी महिलाओं में सोनाली जैन मोना ने कहा दरिंदों को मिली फांसी से महिला उत्पीड़न रुकेगा एवं बेटियों को डरने की आवश्यकता न रहेगी। आरजू जैन तालबेहट ने कहा निर्भया को मिले न्याय के बाद समाज में सुरक्षा का भाव पैदा होगा, नारी सम्मान से देश का सम्मान बढ़ेगा। आशा जैन नावई ने कहा इस फैसले के बाद महिला सुरक्षा की नयी गौरव गाथा लिखी जायेगी, महिलाओं के प्रति युवाओं की सोच बदलेगी।ज्योति जैन कारीटोरन ने कहा  महिला सशक्तिकरण से बेटियों का हौसला बढ़ेगा, जुर्म के प्रति खौफ पैदा होगा। रुचि जैन महरौनी ने कहा अपराधिक घटनाओं के प्रति हिम्मत से एकजुटता को बल मिलेगा। जितेन्द्र कुमार जैन ने कहा निर्भया कांड के फैसले से महिलाओं के आत्मविश्वास में वृद्धि हुई है उसे अपराजिता होने का एहसास हुआ है।

सलाम खाकी न्यूज़ ललितपुर से पत्रकार इन्द्रपाल सिंह की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment