Advertisement

ललितपुर न्यूज : मेहरौनी क्षेत्र के गांव छपरट में लोधी‌समाज मे हुआ श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

ग्राम छपरट में लोधी समाज मे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन सम्पन्न हुआ 



आधुनिक मानव समाज पाखंड से रहे दूर- बाबू गंधर्व सिंह लोधी

समाज मे व्याप्त कुप्रथाओं का किया जाए बहिष्कार - मुकेश कुमार सिंह लोधी

ललितपुर (उ०प्र०) 15. मार्च 2020

           तहसील महरौनी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम छपरट में आज अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय महासभा व आर्य समाज के संयुक्त तत्वाधान में लोधी महासभा के प्रांतीय महामंत्री बाबू गंधर्व सिंह लोधी की अध्यक्षता में लोधी समाज मे मृत्युभोज के स्थान पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सर्व प्रथम दिवगंत आत्मा स्व0 सुरेंद्र सिंह राजपूत की प्रतिमा पर यूपी व एमपी से आये सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की। बता दें कि छपरट निवासी सतीशचंद्र  लोधी के सुपुत्र सुरेंद्र सिंह का विगत दिवस पूर्व किन्हीं कारणों के चलते आकस्मिक निधन हो गया था, 

जिसके चलते रविवार को मृत्युभोज के स्थान पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमे वानप्रस्थ पं पुरुषोत्तम नारायण दुबे व शिक्षक लखनलाल आर्य की संयुक्त टीम ने मंत्रो का उच्चारण करके श्रद्धांजलि सभा को शुभारम्भ करने का विधिवत रूप दिया। तदुपरांत इसके डॉ पूरन सिंह निरंजन, महेंद्र सिंह यादव, रतीराम पटेल, जिलाध्यक्ष भरत सिंह पहाड़ीकला व स्वामी वृह्मानंद बिग्रेड के संरक्षक व विमुक्त घुमंतू जनजाति विकास परिषद जिलाध्यक्ष एड मुकेश कुमार सिंह लोधी करमरा, एड जगभान सिंह सैदपुर ने संयुक्त रूप से जागरूकता का परिचय देते हुए कहा कि समाज मे फैली बुराइयां एवं कुरीतियों को किनारे रखें और शिक्षा की ज्योत जलाने में सभी अग्रसर रहें।

 इस दौरान तमाम वक्ताओं ने बारी बारी से सामाजिक कुरीतियों पर विस्तार से परिचर्चा करते हुए दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार के दुख में शामिल होने के साथ साथ दो मिनट का मौन धारण किया गया। इस दौरान एड गोकुल प्रसाद सिंह, अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय महासभा जिला महामंत्री पत्रकार धनीराम सिंह राजपूत करौंदा, कोषाध्यक्ष एड शशिकान्त सिंह, उपाध्यक्ष दुष्यंत सिंह, स्वामी ब्रह्मानन्द यूथ विग्रेड जिलाध्यक्ष देव् सिंह महेशपुरा, पुष्पेंद्र सिंह, लाखन सिंह, राघवेंद्र सिंह लोधी सैदपुर, जुझार सिंह करौंदा, क्षेत्र पंचायत सदस्य गजेंद्र सिंह सैदपुर, ऊदल सिंह पटेल, दुष्यंत सिंह सिमरधा, वलराम सिंह लोधी जरया, प्रदीप सिंह, चन्द्रपाल सिंह, ब्रजेश सिंह, यशवंत सिंह, लालसिंह, जगभान सिंह सतलीगा, फूल सिंह, प्रताप सिंह प्रधान मकरीपुर, बहादुर सिंह, केहर सिंह सीताराम लरगन, अरविन्द्र सिंह यादव सिलावन, राजकुमार सिंह, अनेक सिंह, रक्षपाल सिंह, वीरपाल सिंह,

 राजधर सिंह , कल्याण सिंह कारीटोरन, पुष्पेंद्र सिंह, शिक्षक मनोहर सिंह पिपरट, हनुमत सिंह, लखन सिंह, देवी सिंह, कमल सिंह मानिकपुर, रतीराम पतौरा, जयहिंद सिंह आदि भारी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता श्रद्धांजलि सभा मे शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन आर्यरत्न शिक्षक लखन लाल आर्य ने किया और विजय सिंह लोधी ने आभार व्यक्त किया।



सलाम खाकी न्यूज ललितपुर से पत्रकार इन्द्रपाल सिंह की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment