Advertisement

मेरठ द्वारा प्रदेश माफिया/कुख्यात अपराधी डबल मर्डर में वांछित 50,000/-रूपये का ईनामी अभियुक्त विनय त्यागी गिरफ्तार।

मेरठ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर एवं पुलिस अधीक्षक अपराध के कुशल निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी ब्रह्मपुरी के सफल पर्यवेक्षण में एवं प्रभारी एस० ओ०जी० टीम के कुशल नेतृत्व में दिनांक 04.06.2024 को एसओजी टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर कुख्यात अभियुक्त विनय त्यागी उर्फ टिक्कू पुत्र सेवाराम त्यागी को मैट्रो स्टेशन कृष्णा नगर थाना जगतपुरी जिला शहादरा दिल्ली से समय करीब 15.28 बजे गिरफ्तार किया गया है। उपरोक्त गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा उत्तर प्रदेश व अन्य प्रदेशो के विभिन्न जनपदो में लूट, हत्या, डकैती आदि जैसे अपराध कारित किये गये, जिसके सम्बन्ध में विभिन्न थानो पर करीब 59 अभियोग पंजीकृत है व उपरोक्त अभियुक्त प्रदेश स्तर के माफिया की लिस्ट में शामिल है। गिरफ्तार अभियुक्त डलब मर्डर के सम्बन्ध में मु0अ0स0- 465/2021 धारा 302/201 भादवि0 थाना ब्रह्मपुरी पर पंजीकृत अभियोग में वाछित है व थाना मेडिकल से हिस्ट्रीशीटर (भ्ै-1।) घोषित किया जा चुका है । अभियुक्त विनय त्यागी उपरोक्त को पकड़ने के काफी प्रयास किये गये। प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए  पुलिस महानिरीक्षक महोदय मेरठ परिक्षेत्र, मेरठ द्वारा अभियुक्त विनय त्यागी उपरोक्त के पर 50,000/- रु0 का इनाम घोषित कर जिला एस0ओ0जी0 टीम को घटना के शीघ्र अनावरण हेतु निर्देश दिये गये थ।  जिसके फलस्वरूप मोबाइल सर्विलांस एवं मुखबिरों की सूचना की मदद के उपरान्त अथक परिश्रम से शातिर अभि0 विनय त्यागी उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त विनय त्यागी उपरोक्त को समय से मा0 न्यायालय प्रस्तुत किया जा रहा है (मनीष सिंह संवादाता ) #samjhobharat 
8010884848

No comments:

Post a Comment