Advertisement

मेरठ थाना लोहियानगर पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

मेरठ थाना लोहियानगर पर दिनांक 08.12.2023 वादी द्वारा प्रार्थना पत्र थाना क्षेत्र में फफूडा के पास पीपलीखेडा मार्ग पर एक अज्ञात महिला अचेत अवस्था में होने के सम्बन्ध में दिया। उक्त सूचना पर थाना लोहियानगर पुलिस मौके पर पहॅची एवं अज्ञात महिला को चिकित्सा हेतु मेडिकल कालेज मेरठ भेजा गया, जहॉ पर डाक्टरो द्वारा अज्ञात महिला को मृत घोषित कर दिया गया है। उक्त अज्ञात महिला की शिनाख्त हेतु द्वारा सोशल मीडिया व थाना क्षेत्र में आसपास रहने वाले लोगो को फोटो दिखाकर शिनाख्त का प्रयास किया। दिनांक 10.12.2023 को विजय सिंह पुत्र स्व0 बेगराज सिंह निवासी काजीपुर थाना लोहियानगर मेरठ नें अपनी पत्नी माया देवी के रुप में पहचान की थी। मृतक महिला का पोस्टमार्टम कराया गया । घटना के सम्बन्ध में थाना लोहियानगर पर मु0अ0सं0 178/2023 धारा 302 भादवि बनाम अज्ञात पजीकृत किया गया। विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान दीपक पुत्र राम किशन ग्राम मौहम्मद लालापुर थाना कंकरखेडा मेरठ उम्र 35 वर्ष से पूछताछ की गयी, तो दीपक उपरोक्त द्वारा बताया कि मैं, माया देवी उपरोक्त को पहले से जानता था तथा मेरी माया देवी से फोन पर बात होती थी।  दिनांक 08.12.2023 को मैने तथा माया देवी नें कुटी चौपला पर शराब पी थी, उसके बाद हम दोनो ओ0के होटल रोहटा रोड पर गये थे। जब मैं, माया देवी उपरोक्त को छोडने आ रहा था, तो मेरा माया देवी से कुटी चौपले पर झगडा हो गया गया और मैने माया देवी के साथ  मारपीट कर उसको अचेत अवस्था में फफूडा कट पर फेक दिया था। अभियुक्त दीपक उपरोक्त के विरूद्व थाना लोहियानगर पर विधिक कार्यवाही की गयी है। (मनीष सिंह संवादाता)
#salamkhaki
8010884848
www.salamkhaki.com

No comments:

Post a Comment