Advertisement

पुलिस अधीक्षक हिसार ने की रिटायर्ड पुलिस कर्मियों के साथ बैठक।

*पुलिस अधीक्षक हिसार ने की रिटायर्ड पुलिस कर्मियों के साथ बैठक।*

       आज पुलिस अधीक्षक हिसार श्री गंगाराम पूनिया, आईपीएस ने आधिकारिक मेस में रिटायर्ड पुलिस कर्मियों के साथ समन्वय बैठक की। बैठक में पुलिस अधीक्षक ने उनकी समस्याएं सुनी और उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। 

      पुलिस अधीक्षक हिसार ने कहा कि जिले के अपराध नियंत्रण में पुलिस कर्मियों का योगदान सबसे महत्वपूर्ण होता है। जो लोग पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो चुके है उनके योगदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। सेवानिवृत्त कर्मचारी भी विभाग के अंग हैं। इसलिए अपराध नियंत्रण में आगे भी पुलिस को सहयोग करते रहें। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि रिटायर्ड पुलिस कर्मचारियों की बातो को थानों में सुना जाए। साथ ही प्रधान लिपिक को निर्देश दिया कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों व पेंशनर्स को किसी भी तरह की समस्या नहीं होनी चाहिए। यदि इन्हे कोई समस्या आती है तो त्वरित निस्तारण होना चाहिए। 

     पुलिस अधीक्षक हिसार ने कहा कि रिटायर्ड कर्मचारी पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में जिला पुलिस को सुझाव दे। जिला पुलिस द्वारा आयोजित किए जाने वाले प्रत्येक कार्यक्रम में इन्हे आमंत्रित किया जायेगा। जिला पुलिस लाइन हिसार में जिले के रिटायर्ड पुलिस कर्मियों के लिए एक मीटिंग कक्ष का भी निर्माण किया जाएगा। मीटिंग में आए रिटायर्ड पुलिस कर्मचारियों ने विभाग की मदद करने व पुलिस की कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए सुझाव देने पर सहमति व्यक्त की। आज की इस मीटिंग में रिटायर्ड इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद, हवा सिंह, अत्तर सिंह, रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर राममेहर और रविंद्र सहित रिटायर्ड पुलिस कर्मी शामिल हुए।

No comments:

Post a Comment