Advertisement

हथियारों का सोशल मीडिया पर प्रदर्शन करने वालों को सिरसा प्रशासन ने जोर का झटका

 हथियारों का सोशल मीडिया पर प्रदर्शन करने वालों को सिरसा प्रशासन ने जोर का झटका



हथियारों का सोशल मीडिया पर प्रदर्शन करने वालों को सिरसा प्रशासन ने जोर का झटका धीरे से दिया है| प्रशासन ने पांच असलहा धारकों के लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं| डीसी पार्थ गुप्ता ने बताया कि शस्त्र अधिनियम का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई के मद्देनजर जिले के 5 असलहा धारकों के लाइसेंस रद्द कर दिए गए हैं| यह कार्रवाई सिरसा पुलिस अधीक्षक द्वारा पत्र लिखे जाने के बाद की गई है|


डीसी ने बताया कि SP कार्यालय से प्राप्त पत्र में 7 असलहा धारकों के लाइसेंस रद्द करने बारे में लिखा गया था, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई है| इनमें से 5 असला धारकों जो सिरसा से संबंध रखते थे, उनके लाइसेंस रद्द कर दिए गए हैं| शेष बचे दो अन्य असलहाधारी सिरसा के बाहर के हैं| उनके बारे संबंधित अधिकारियों को जानकारी भेज दी गई है|


सिरसा उपायुक्त श्री पार्थ गुप्ता ने बताया कि सिरसा के जिन 5 असलहा धारकों के लाइसेंस रद्द किए गए हैं, उनमें दो ऐसे हैं, जिन्होंने चुनाव के दौरान अपना असलहा जमा नहीं करवाया था| वहीं कुछ ऐसे मामले हैं जिन्होंने अपने असलहे के साथ फायरिंग करते हुए अपनी वीडियो सोशल मीडिया पर डाली थी| वहीं एक अन्य मामले में एक असलहाधारी ने हथियार के साथ सोशल मीडिया अपनी फोटो अपलोड की थी|


उपायुक्त ने की अपील

उपयुक्त सिरसा श्री पार्थ गुप्ता ने जिले के असला धारकों से अपील की कि अपने असलहों का प्रयोग बड़ी जिम्मेदारी से करें| सोशल मीडिया पर ऐसी कोई वीडियो या फोटो न अपलोड करें, जिसमें हथियारों का प्रदर्शन हो रहा हो|

सलाम खाकी न्यूज़ फतेहाबाद से ब्यूरो चीफ सुमित कुमार 

No comments:

Post a Comment