Advertisement


 

फतेहाबाद पुलिस ने 1 नाजायज पिस्तौल सहित युवक को किया गिरफ्तार


फतेहाबाद, 3 फरवरी। नाजायज हथियार रखने के आरोप में फतेहाबाद पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक ने अपना नाम मोहन सिंह उर्फ मोनू निवासी कीर्ति नगर फतेहाबाद बताया है। थाना शहर फतेहाबाद में उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। सीआईए फतेहाबाद पुलिस की टीम एएसआई कुलदीप सिंह के नेतृत्व में गश्त के दौरान फतेहाबाद में हांसपुर कैंची चौक पर मौजूद थी। इसी दौरान उसे रतिया चुंगी की तरफ से एक युवक आता दिखाई दिया। उक्त युवक सामने पुलिस टीम को देखकर घबरा गया और वापस मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा। शक के आधार पर पुलिस कर्मचारियों ने उसका पीछा कर उसे कुछ ही दूरी पर काबू कर लिया। पुलिस ने जब उसकी तलाश ली तो उसके पास से एक नाजायज पिस्तौल 315 बोर बरामद हुआ।





No comments:

Post a Comment