Advertisement

उप पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार ने किया गांव मुकलान व देवा का दौरा



        पुलिस अधीक्षक हिसार श्री लोकेंद्र सिंह, आईपीएस के निर्देशानुसार पुलिस उप अधीक्षक श्री अशोक कुमार ने ग्रामीण भ्रमण कार्यक्रम के तहत थाना आजाद नगर क्षेत्र में गांव मुकलान और देवा का दौरा किया। 

        पुलिस उप अधीक्षक महोदय का गांव मुकलान और देवा पहुंचने पर गांव के मौजिज व्यक़्क्तियो ने फूल मालाएं पहना कर भव्य स्वागत किया। पुलिस उप अधीक्षक महोदय ने गांव के लोगो से मुलाकात कर गांव के नागरिकों की सुरक्षा व पुलिस से संबंधित समस्याओं के बारे में पूछा व उसके तवरित समाधान का आश्वासन दिया। महोदय ने गांव के युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित कर नशे के कारण होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताया और कहा कि नशा शरीर और मस्तिष्क पर बहुत ही ग़लत प्रभाव डालता हैं। नशा एक गंभीर समस्या है। नशे के आदी होना आसान है लेकिन इस लत से छुटकारा पाना बेहद मुश्किल है। नशे की लत के कारण होने वाले स्वास्थ्य के नुक़सान कि भरपाई करना बेहद कठिन है। नशे के कारण व्यक्ति का समाजिक व पारिवारिक जीवन तबाह हो जाता है। जो लोग नशे की लत में पड़ चुके है उन्हे नशे पर काबू पाने के लिए बस इच्छा शक्ति और दृढ़ संकल्प की आवश्यकता होती है। वे अपनी इच्छा शक्ति और दृढ़ संकल्प से नशे की लत से छुटकारा पा सकते है। 

      पुलिस उप अधीक्षक महोदय में ग्रामीणों से अनुरोध किया कि वे नशे के साथ साथ अपराध से भी दूर रहे। अभी आने वाले समय में पंचायत चुनाव आने वाले है चुनाव के दौरान आपसी गुटबाजी से बचे। गांव में भाईचारा बना कर रखे। अगर गांव में कोई अनजान या अपराधिक किस्म का व्यक्ति हो और यदि कोई व्यक्ति नशे का कारोबार करता हो तो उसके बारे में तुरंत पुलिस को सूचित करे। गांव में जिसके पास भी लाइसेंसशुदा हथियार है तो उसे तुरंत पुलिस थाना या गन हाउस में जमा कर करवाए। सरकार द्वारा डायल 112 की सुविधा प्रदान की गई है। किसी भी आपात स्थिति में आप डायल 112 पर काल कर सकते है और डायल 112 पर कोई भी गलत सूचना न दे। महिला संबंधित मामलों के लिए पुलिस थानों में महिला हेल्प डेस्क स्थापित की गई है और जिले में महिला थाना विशेषकर महिलाओं के लिए बनाया गया है। 

     इसके साथ ही महोदय ने कार्यक्रम में मौजूद लोगो के साइबर क्राइम के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि आप लोग अपने बैंक खाते से जुड़ी जानकारी किसी के साथ भी साझा न करे। मोबाइल पर आने वाला ओटीपी शेयर न करे। बैंक कर्मचारी कभी भी आपकी निजी जानकारी के बारे में नहीं पूछते। एटीएम से पैसे निकालते समय किसी अनजान व्यक्ति की मदद न ले। कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों ने पुलिस उप अधीक्षक महोदय को बहुत ध्यान से सुना और उनके अनुरोध का स्वागत कर हर संभव मदद का आश्वाशन दिया।

     आज के इस कार्यक्रम में थाना प्रबंधक आजाद नगर सहित पुलिस के कर्मचारी और गांव मुकलान और देवा के ग्रामीण शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment