Advertisement


 

हरियाणा पुलिस अकादमी में महिला सुरक्षा पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ आरंभ,


सलाम खाकी न्यूज़ 


5 सितम्बर 2022 मधुबन: हरियाणा पुलिस अकादमी के डॉ एस राधाकृ़ष्णन सम्मेलन कक्ष में ‘महिला सुरक्षा’ विषय पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आरंभ हुआ।



 यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो, नई दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। अकादमी के निदेशक के निर्देश पर अकादमी की जिला उप-न्यायवादी अनीता रानी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।



 इसमें प्रदेश की विभिन्न ईकाइयों से आए 18 राजपत्रित व अराजपत्रित पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर अकादमी में 4 सप्ताह के पुन: अभिविन्यास प्रशिक्षण पर आए 23 नव पदोन्नत पुलिस उप-अधीक्षक भी उपस्थित रहे।



                जिला उप-न्यायवादी अनीता रानी ने शुभारंभ संत्र को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओ को प्राप्त अधिकार में कार्यस्थल पर यौन उत्पीडऩ से सुरक्षा का अधिकार, लैंगिक मामले की घटना की स्थिति में




 जीरो एफआईआर दर्ज करने का अधिकार, समान वेतन का अधिकार प्रमुखलिस अधिकारी को महिला सुरक्षा से संबंधित कानूनों का ज्ञान होना बहुत जरूरी है। महिला से संबंधित कानून की जानकारी होने से वे जरूरतमंद की कानूनी दायरे में हर संभव मदद करने में सक्षम होंगे। उन्होंने कार्यक्रम आयोजन के लिए निदेशक अकादमी तथा पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरों, नई दिल्ली, का आभार व्यक्त किया तथा सभी प्रतिभागियों का स्वागत भी किया। उन्होंने नव पदोन्नत पुलिस उप-अधीक्षकों को शुभकामनाएं भी दी।


                इस अवसर पर अकादमी के पुलिस उप-अधीक्षक कुलवंत सिंह, उप-निरीक्षक रामकुमार उपस्थित रहे।



सलाम खाकी न्यूज़ फतेहाबाद से

 ब्यूरो चीफ़

 उजागर सिंह की रिपोर्ट






..... 

No comments:

Post a Comment