Advertisement

भारी बारिश में पुलिस व कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हुई धक्का-मुक्की, दि गिरफ्तारी


सिरसा। जिला कांग्रेस कमेटी सिरसा द्वारा बेलगाम महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी और खाद्य पदार्थ पर जीएसटी लगाने व सीबीआई व ईडी के दुरुपयोग के खिलाफ आज लघु सचिवालय में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया और गिरफ्तारियां दी। जबरदस्त बारिश के बावजूद कांग्रेस जनों का हौंसला बरकरार रहा और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर डटे रहे। लघु सचिवालय में आज सुबह कांग्रेस कार्यकर्ता पूर्व मंत्री सुभाष गोयल की अध्यक्षता में इकट्ठा हुए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। 



तेज बरसात भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हौसले नहीं तोड़ पाए और लघु सचिवालय से जैसे ही कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ता डीसी ऑफिस की तरफ बढ़े तो मौके पर मौजूद पुलिस बल व कांग्रेस नेताओं के बीच धक्का मुक्की हो गई। और पुलिस कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर  पुलिस लाइन तक ले गई जहां उन्हें छोड़ दिया गया। इस मौके पर कांग्रेस विधायक शीशपाल केहरवाला व वरिष्ठ नेता डॉक्टर केवी सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह से जनविरोधी साबित हुई है क्योंकि सरकार की तरफ से बड़े बड़े दावे किए गए थे कि महंगाई पर रोक लगेगी। युवाओं को रोजगार मिलेगा, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है और युवा बेरोजगार होने के चलते अपराध की तरफ बढ़ रहे हैं। 



खाद्य पदार्थ पर सरकार ने जीएसटी लगाकर लोगों की कमर तोड़ने का कम किया है। ऐसे में लगातार कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है और सरकार कांग्रेस पर दबाव बनाने के लिए सीबीआई व ईडी का गलत इस्तेमाल कर रही हैं। कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी द्वारा बेवजह परेशान किया जा रहा है, जिसके विरोध में भी कांग्रेस लगातार प्रदर्शन कर रही है।  कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज प्रदर्शन करते हुए कहा कि अगर सरकार इन हथकंडों से बाज न आई तो इससे भी बड़ा आंदोलन पूरे प्रदेश में होगा। 



इस मौके पर पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी व डॉक्टर सुशील इंदौरा, पूर्व विधायक भरत सिंह बेनीवाल, कांग्रेस नेता राजकुमार शर्मा, नवीन केडिया, पूर्व जिला अध्यक्ष मलकीत सिंह खोसा, महिला अध्यक्ष उर्मिला भारद्वाज, ऐलनाबाद नगर पालिका चेयरमैन राम सिंह सोलंकी, डॉक्टर सुभाष जोधपुरिया, कैप्टन अमरदीप सिंह, पूर्व पार्षद प्रेम शर्मा, ज्ञानी करनैल सिंह, मोहन खत्री, गोपी राम चाड़ीवाल, लादू राम पूनिया, चौधरी राम कुमार खैरका, सुरजीत भावदीन, लालचंद कंबोज, कपिल सरावगी, जगदीश कंबोज रानियां, सुरेंद्र बंसल एडवोकेट, रिछपाल कंबोज एडवोकेट, नायब सिंह थिराज एडवोकेट, बृजलाल घोड़िल्ला, मलकीत सिंह जिला पार्षद, राजेश चाडीवाल, सतपाल मेहता ऐलनाबाद, राजेंद्र कंबोज पूर्व चेयरमैन, अनुराधा नागर, जसवंत कसवां रानियां, दलीप सिंह, प्रभु राम बाजीगर, शंकर वाल्मीकि, विनोद हिटलर, श्याम लाल वर्मा, विजय शर्मा, फकीर चंद, प्रवीन शर्मा, हनुमान जाखड़, बूटा सिंह ओटू, वेदपाल डांगी, कृष्ण टॉक्सिया, मोमन सैनी, राधेश्याम मेहता पार्षद, सुभाष हांडीखेड़ा, हरविंद्र सिंह बेगू, कुलदीप सिंह करीवाला, आदराम सुथार, मास्टर दलीप सिंह, जग्गा सिंह साहुवाला, नछतर सिंह मटदादु, वीरेंद्र रंधावा, बलविंद्र नामधारी, गुरभेज सिंह, बिल्लू राम पूर्व सरपंच, सज्जन सरपंच मोचीवाला सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।





No comments:

Post a Comment