Advertisement



एडीजीपी श्रीकांत जाधव ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में छत्रों और जन समूह को किया संबोधित बढ़ते नशे पर की चिंता जाहिर नशे को जड़ से खत्म करने में आमजन का सहयोग बहुत जरूरी है 


दुनिया भर में 32  बिलियन डॉलर का ड्रग का कारोबार हो रहा है और केवल भारत में यह 20 लाख करोड़ रुपए का है विश्व के अनेक देशों में यह समस्या भयंकर रूप ले चुकी है। श्रीकांत जाधव 


सलाम खाकी न्यूज़ 


 

हिसार 20 जुलाई  चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों और जन समूह को संबोधित करते हुए हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो प्रमुख, अंबाला मंडल के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं प्रयास के संस्थापक भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी श्री श्रीकांत जाधव साहब ने कहा कि दुनिया भर में 32 बिलियन डॉलर का ड्रग्स का कारोबार हो रहा है और केवल भारत में यह 20 लाख करोड़ रुपए का है। विश्व के अनेक देशों में यह समस्या भयंकर रूप ले चुकी है। यूएसए जैसे देश में भी यह समस्या गंभीर है। यद्यपि उनका एंफोर्समेंट बहुत अच्छा है तथापि समस्या अभी भी है।




 मेरा मानना है कि केवल पुलिस इस समस्या को पूर्ण रूप से समाप्त नहीं कर सकती जब तक सभी इस महाभियान में सहयोग न करें। आज सरकार, अधिकारी और आप सब एनसीबी हरियाणा के साथ हैं और



 हरियाणा की एनसीबी देश का प्रथम ऐसा संगठन है जहां पर स्टेट एक्शन प्लान बनाया गया है जिसमें यह प्लान 5 स्तर पर काम करेगा। हरियाणा के 18 विभाग इससे जुड़े हैं। 22 टीमें जिला स्तर पर काम करेंगी।



 साथी एप के माध्यम से प्रत्येक नशे से पीड़ित तक हमारी पहुंच होगी। 20 हजार से अधिक विद्यालयों और महाविद्यालयों में धाकड़ योजना लागू होगी।




 उन्होंने आगे कहा कि धाकड़ क्या है। इस प्रश्न का उत्तर देते हुए उन्होंने कहा कि धाकड़ वह है जो अपने माता पिता का सम्मान करता है। अपनी मेहनत के बल पर लक्ष्यों को प्राप्त करता है।



 सत्य के मार्ग पर चलता है। नशे पर चर्चा करते हुए उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारे देश में बहुत बड़ी मात्रा में ड्रग्स आ रही है।


 सलाम खाकी न्यूज़ फतेहाबाद से

 ब्यूरो चीफ़

 उजागर सिंह की रिपोर्ट 











.........


No comments:

Post a Comment