Advertisement

*गांजा तस्करी के मामले में 3 आरोपी ओर गिरफ्तार।*


*गांजा तस्करी के मामले में 3 आरोपी ओर गिरफ्तार।*


        पुलिस अधीक्षक हिसार श्री लोकेंद्र सिंह, आईपीएस के निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के मामले में कुम्भा निवासी राजकुमार, उमरा निवासी बलवान और सावित्री को थाना सदर हिसार में एनडीपीएस एक्ट के तहत अंकित अभियोग संख्या 760 दिनाक 19.06.2022 में गिरफ्तार किए गए है। 

    सहायक उप निरीक्षक शक्ति सिंह ने बताया कि उपरोक्त आरोपी उड़ीसा से तस्करी के लिए अपने समान के साथ गांजा लाते है। सावित्री बलवान की पत्नी है। आरोपी राजकुमार को पेश अदालत कर आगामी कार्रवाई के लिए 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है तथा बलवान और सावित्री को अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया गया।गौरतलब है कि हिसार पुलिस की नशा निरोधक पुलिस टीम ने दिनाक 19.06.2022 को गुंजार नहर के पास से काबरेल, हिसार निवास धर्मपाल व गोपी से को तीन प्लास्टिक के कट्टो में 52 किलोग्राम 500 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया गया था।

No comments:

Post a Comment