Advertisement

बिजनौर - स्योहारा में पंकज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया गया


 मामले में मृतक के भाई को गिरफ्तार किया गया है।पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पंकज कि नशा करने  की आदत से परेशान होकर उसने भाई की हत्या की थी। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। बीती सोमवार की शाम जनपद बिजनौर के स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव मुबारकपुर गढ़ी के जंगल में एक युवक का जला हुआ शव मिला था।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।पुलिस ने शव की शिनाख्त 22 वर्षीय पंकज पुत्र हरपाल के रूप में की थी।

पुलिस ने इस मामले में पंकज के सगे भाई अशोक को गिरफ्तार  किया है। थानाध्यक्ष आशीष कुमार तोमर ने बताया कि अशोक ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए पुलिस को बताया कि उसका भाई पंकज नशा करता था। घर और बाहर नग्न अवस्था में घूमता था। अशोक ने बताया कि पंकज आए दिन झगड़ा करता था। बीते रविवार को पंकज घर में झगड़ा करके चला गया। गांव में तालाब के किनारे जाकर बैठ गया था। जब वह पंकज को बुलाने के लिए गया तो पंकज उससे लड़ने लगा। दोनों में हाथापाई शुरू हो गई।इस दौरान अशोक ने ब्लेड से पंकज का गला काट दिया। पहचान छुपाने के मकसद से ईख की पत्ती उसके ऊपर डालकर आग लगा दी पंकज अपने पिता की चार संतान में सबसे छोटा था। सलाम खाकरी न्यूज से तहसील प्रभारी   इश्तियाक अली की रिपोर्ट

@Salam Khaki

8010884848

7599250450

No comments:

Post a Comment