Advertisement

पुलिस लाइन हिसार में हिसार पुलिस के अधिकारियो और करमचारियों ने किया सूर्य नमस्कार*



       पुलिस उप महानिरीक्षक सह पुलिस अधीक्षक हिसार श्रीबलवान सिंह राणा , आईपीएस के निर्देशानुसार स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित किए जा रहे 75 करोड़ सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में आज जिला पुलिस लाइन हिसार में हिसार पुलिस के अधिकारियों ने जवानों सहित सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में भाग लिया 


    कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार ने बताया कि योगासन के माध्यम से फिटनेस की संस्कृति बनाने और स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महामारी की अवधि के दौरान आयुष मंत्रालय ने 75 करोड़ सूर्य नमस्कार कार्यक्रम शुरू किया। उन्होंने कहा कि सूर्य नमस्कार योग प्रतिरक्षा में सुधार और जीवन शक्ति में वृद्धि लाता है, सूर्य नमस्कार योग का मूल रूप है। यह वैज्ञानिक रूप से सिद्ध है कि प्रतिरक्षा में सुधार और जीवन शक्ति में वृद्धि लाता है। महामारी के दौरान स्वास्थ्य के लिए यह आवश्यक है। सूर्य नमस्कार पूरे शरीर की ताकत में सुधार करता है, सहनशक्ति का निर्माण करता है और लचीलेपन का विकास करता है। यह पुलिस अधिकारियों और करमचारियों के लिए फायदेमंद होगा।

      शिक्षा विभाग और पतंजलि हरियाणा के प्रशिक्षक मुकेश, पतंजलि महिला प्रभारी कविता शर्मा और उनकी टीम ने पुलिस अधिकारियो और करमचारियों को सूर्य नमस्कार का प्रशिक्षण दिया। आज क इस कार्यक्रम में जिला पुलिस हिसार के अधिकारियो, करमचारियों और उनके परिवारजनों ने भाग लिया।



No comments:

Post a Comment