Advertisement



75 करोड़ सूर्यनमस्कार अभियान में हरियाणा पुलिस अकादमी ने की सहभागिता


21 दिन लगातार दिन में 13 बार सूर्यनमस्कार का संकल्प आज हुआ पूर्ण, किए 1 लाख से अधिक सूर्यनमस्कार,


सलाम खाकी न्यूज़


 


20 फरवरी 2022 मधुबन: आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हरियाणा पुलिस अकादमी, मधुबन ने 75 करोड़ सुर्यनमस्कार अभियान में सहभागिता की। इस अभियान में अकादमी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने लगातार 21 दिन तक प्रतिदिन 13 बार सूर्यनमस्कार करने का संकल्प रविवार को उत्साह और जोश के साथ पूर्ण किया और इस



 अभियान में 1 लाख से अधिक सूर्यनमस्कार किए। हरियाणा पुलिस अकादमी के निदेशक डॉ सीएस राव ने सभी भागीदारों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और सूर्यनमस्कार को नियमित रूप से जारी रखने का आह्वान किया।





                उन्होंने अपने संदेश में कहा कि राष्ट्र की उन्नति के लिए नागरिकों का स्वस्थ रहना जरूरी है। 75 करोड़ सूर्यनमस्कार अभियान जो अब 1 अरब से अधिक सूर्यनमस्कार तक पंहुच चुका है। यह हम भारतीयों की अच्छे कार्य के लिए संकल्प शक्ति को प्रदर्शित करता है। इस अभियान से जुडऩा हम सभी के लिए उत्साह और आजादी के अमृत महोत्सव में स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का सुअवसर है। उन्होंने कहा कि सूर्यनमस्कार अभ्यास, स्वास्थ्य बनाए रखने का पैकेज है इसे अपनी दिनचर्या में अवश्य शामिल करें। हमारे स्वत्रंता सेनानियों द्वारा संजोए गए सपनों को स्वस्थ भारत अच्छे ढंग से पूरा कर सकता है। 





                हरियाणा पुलिस अकादमी में आयोजित सूर्यनमस्कार कार्यक्रमों में हरियाणा योग आयोग के अध्यक्ष डॉ जयदीप आर्य, 75 करोड़ सूर्यनमस्कार, करनाल के संयोजक अश्विनी मिश्रा व पतंजलि योगपीठ के दल ने समय-समय पर सूर्यनमस्कार व योगाभ्यास कराया। अकादमी की ओर से प्रशिक्षक ममता व पिंकी ने नियमित रूप से सूर्यनमस्कार कराया।




                अकादमी के डीएसपी हरिन्द्र कुमार, डीएसपी कृष्ण कुमार, डीएसपी विजयपाल, डीएसपी कप्तान सिंह, डीएसपी सुन्दर सिंह, डीएसपी अनिरूद्ध चौहान, डीएसपी सुशील प्रकाश ने सूर्यनमस्कार अभ्यासों का नेतृत्व किया। मंच संचालन उप निरीक्षक रामकुमार ने किया।

सलाम खाकी न्यूज़ फतेहाबाद से

 ब्यूरो चीफ़ 

उजागर सिंह की रिपोर्ट



No comments:

Post a Comment