Advertisement


 

*जिला जींद पुलिस के 6 सहायक उप निरीक्षक व 16 मुख्य सिपाही किए गए पदोन्नत।*


*एसपी जींद श्री नरेंद्र बिजारणिया ने स्टार लगाते हुए भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं।*


सलाम खाकी न्यूज़


27 जनवरी, पुलिस विभाग जींद में 6 सहायक उप निरीक्षक को उप निरीक्षक व 16 मुख्य सिपाही को सहायक उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत कर एसपी श्री नरेंद्र बिजारणिया ने स्टार लगाते हुए सम्मानित



 किया। जिले में तैनात ईश्वर सिंह, राजेश कुमार, वीरेंद्र सिंह, आत्माराम, नरेश, कुमार व रमेश को सहायक उप निरीक्षक से उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया। जिला जींद के 16 हवलदारो के कंधे पर स्टार लगाते हुए उन्हें सहायक



 उपनिरीक्षक की पदोन्नति दी गई। जिसमें सुरेंद्र,महिपाल, रमेश, राजेश, सुरेश, जयवीर, राजेश कुमार, संजय, पवन कुमार, राजेंद्र, जयवीर सिंह, रोशन लाल, अनिल, मुकेश, विनोद व विनय कुमार शामिल थे। एसपी श्री नरेंद्र बिजारणिया ने पुलिसकर्मियों के कंधों पर




 स्टार लगाते हुए कहा कि अब तुम्हारे कंधों पर जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है। अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए आप सभी की भागीदारी बहुत महत्व रखती है। पदोन्नति के बाद ईमानदारी और समझदारी के साथ ड्यूटी करनी होगी व जनता के साथ



 बेहतर तालमेल व मधुर संबंध स्थापित करें ताकि पुलिस की छवि और अधिक बेहतर हो सके। पुलिस कर्मचारियों ने भी खुशी जाहिर कर कार्यालय में उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को मिष्ठान वितरण किया व उन्होंने बधाइयां दी।


सलाम खाकी न्यूज़ फतेहाबाद से

 ब्यूरो चीफ़

 उजागर सिंह की रिपोर्ट







.....

No comments:

Post a Comment