Advertisement


 

फतेहाबाद  पुलिस में 31 पुलिस कर्मचारियों को मिला गणतंत्र दिवस पर  प्रमोशन का तोहफा

5 एएसआई बने एसआई वहीं 26 एचसी को बनाया गया एएसआई, एसपी ने स्टार लगाकर सभी कर्मचारियों को दी बधाई


 सलाम खाकी न्यूज़

फतेहाबाद, 27 जनवरी। फतेहाबाद पुलिस को गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले के 31पुलिस कर्मचारियों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। पदोन्नति पाने वालों में 5 एएसआई को प्रमोट कर एसआई बनाया गया है वहीं 26 हैड कांस्टेबल को पदोन्नत कर एएसआई बनाया गया है।



 पदोन्नति का तोहफा मिलने से पुलिस कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। पदोन्नति पाने वाले कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक ने कंधे पर स्टार लगाकर बधाई दी और सभी के उज्जवल



 भविष्य की कामना की। सभी कर्मचारियों ने अपनी पदोन्नित पर विभाग के उच्च अधिकारियों का भी आभार व्यक्त किया और



 कहा कि जिले को अपराधमुक्त और नशामुक्त करने और जनसेवा के कार्यों को जारी रखते हुए पुलिस विभाग का नाम रोशन करने का प्रयास करेंगे।



 एसपी सभी पुलिस कर्मचारियो को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पदोन्नति के साथ ही आप पर विभागीय दायित्व भी बढ़ता है।



 उन्होंने उम्मीद जताई कि वे भविष्य में नए जोश के साथ बखूबी अपनी कर्तव्य का निर्वाह करेंगे। जिस प्रकार वह पिछले लंबे समय से विभाग में ईमानदारी व कर्मठता से सेवाएं दे रहे हैं, उसी प्रकार आगे भी काम करते रहेगें।




        एएसआई से एसआई पदोन्नत होने वालों में जय सिंह एसपी रिडर, संस्करण आरडब्लू, महाबीर सिंह एचएसएनसीबी, बिजेन्द्र सिंह सीआईडी व पवन कुमार शहर टोहाना शामिल हैं। इसके अलावा एचसी से एएसआई प्रमोट हुए कर्मचारियों में जिले के विभिन्न थानों में



 तैनात दर्शन सिंह, राजपाल, करनैल सिंह, रामचन्द्र, राजेश कुमार, भूपेन्द्र सिहं, दिनेश, भूपेन्द्र सिहं, राजमल, रोशन, प्रताप, सुभाष, चन्द्रपाल,



 दलबीर सिंह, हरजिन्द्र, कुलदीप, आनन्द प्रकाश,जोगिन्द्र, मेजर सिंह, कश्मीर सिंह, सोहनलाल, औमप्रकाश, पवन कुमार, कृष्ण कुमार, शिशपाल व दलीप सिंह शामिल हैं।

सलाम खाकी न्यूज़ फतेहाबाद से

 ब्यूरो चीफ़

 उजागर सिंह की रिपोर्ट




.....

No comments:

Post a Comment