Advertisement



 महिलाओं की सुरक्षा को लेकर फतेहाबाद पुलिस पूरी तरह सजग : एसपी सुरेन्द्र सिहं भोरिया


अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर एसपी ने महिला सुरक्षा को लेकर किए जा रहे प्रयासों की दी जानकारी, 


सलाम खाकी न्यूज़़



फतेहाबाद, 24 नवम्बर। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर फतेहाबाद पुलिस पूरी तरह सजग है। स्कूल, कॉलेज, घर, ऑफिस या शहर, बाजार जाते समय अगर किसी महिला को असुरक्षा महसूस हो तो वह तुरंत इस बारे पुलिस को सूचना दे।



 पुलिस तुरंत उसकी सहायता के लिए मौके पर पहुंचेंगे। यह बात पुलिस अधीक्षक श्री सुरेन्द्र कुमार भोरिया ने अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर जिला पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा को लेकर किए जा रहे प्रयासों की जानकारी देते हुए कही।



 उन्होंने बताया कि महिलाओं के विरूद्ध होने वाले अपराधों को रोकना और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना जिला पुलिस का प्राथमिक कर्तव्य है। उन्होंने बताया कि समय-समय पर महिला सुरक्षा को लेकर विभिन्न कार्यक्रम किए जाते है। आयोजित कार्यक्रमों में लड़कियों को आत्मरक्षा के गुर, दुर्गा शक्ति एप, महिला हैल्प लाईन 1091 व हाल ही में शुरू की गई डायल 112 योजना के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी जाती है। उन्होंने बताया कि




उन्होंने बताया कि महिलाओं के खिलाफ हिंसा के उन्मूलन के लिए 25 नवम्बर को हर साल अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस मनाया जाता है। इस दिन महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस द्वारा महिलाओं को सुरक्षा की भावना प्रदान करने के लिए महिला हैल्पलाइन नंबर 1091 शुरू किया गया है। किसी भी तरह की हिंसा की शिकार महिला इस नंबर पर फोन कर पुलिस सहायता प्राप्त कर सकती हैं। इसके अलावा महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर प्रदेशभर में महिला थानों की स्थापना की गई है, जहां पीडि़त महिलाएं



 बेझिझक होकर महिला पुलिस कर्मचारियों को अपनी समस्या से अवगत करवा सकती है। किसी भी तरह की परेशानी होने पर महिला द्वारा दुर्गा शक्ति ऐप का प्रयोग कर पुलिस तब अपनी शिकायत पहुंचा सकती है। ऐसी स्थिति में जिला पुलिस तुरंत एक्शन लेती है और महिला को तत्काल सहायता उपलब्ध करवाई जाती है।


सलाम खाकी न्यूज़ फतेहाबाद से

 ब्यूरो चीफ़

 उजागर सिंह की रिपोर्ट






....

No comments:

Post a Comment