Advertisement

ललितपुर न्यूज:- बुन्देलखण्ड प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई का गठन।मनोहर सिंह जिलाध्यक्ष और विशाल जैन जिला प्रवक्ता मनोनीत।

ललितपुर न्यूज:- बुन्देलखण्ड प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई का गठन।
मनोहर सिंह जिलाध्यक्ष और विशाल जैन जिला प्रवक्ता मनोनीत।

ललितपुर। ब्लॉक संसाधन केंद्र तालबेहट पर बुन्देलखण्ड प्राथमिक शिक्षक संघ उ प्र की जनपद ललितपुर इकाई का गठन किया गया। जिसके तहत मनोहर सिंह बुन्देला सअ प्राथमिक विद्यालय पारौन जिलाध्यक्ष, विशाल जैन पवा सअ प्राथमिक विद्यालय गुरयाना जिला प्रवक्ता, गजराज सिंह सअ प्राथमिक विद्यालय खुड़न कोरवास महामंत्री, रामप्रकाश तिवारी सअ प्राथमिक विद्यालय देवरान कला कोषाध्यक्ष, आजाद सिंह वघेल सअ प्राथमिक विद्यालय गुढा मडावरा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुरेंद्र पाल सिंह यादव सअ कन्या प्राथमिक विद्यालय गदयाना उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रदेश महामन्त्री देवेश शर्मा ने प्रदेश कोषाध्यक्ष उमेश बबेले एवं प्रदेश संयुक्त महामन्त्री जनार्दन पाल की उपस्थिति में मनोनयन पत्र सौपें। प्रदेश अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ने ऑनलाइन माध्यम से  सभी नवनियुक्त संघर्ष शील पदाधिकारियों को बधाई दी एवं कहा कि सभी संगठन को निष्ठा और लगन के साथ संघर्ष के दम पर उचाईयों तक ले जाकर अति शीघ्र कार्यकारिणी का विस्तार ब्लॉक समितियों का गठन करके  शिक्षकों के हितों की रक्षा हेतु हमेशा सक्रिय रहेगें। प्रदेश उपाध्यक्ष भारत भूषण राय, झाँसी के जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध रावत एवं जितेंद्र दीक्षित आदि ने नव निर्वाचित सभी पदाधिकारियों को बधाई दी।

No comments:

Post a Comment