Advertisement

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने राम मंदिर भूमि पूजन की खुशी में गांव डांगरा में लड्डू बांटकर खुशियां





 भाजपा के  पूर्व प्रदेश अध्यक्ष  सुभाष बराला ने  राम मंदिर भूमि पूजन  की खुशी में गांव डांगरा में लड्डू बांटकर खुशियां मनाई टोहाना, 5 अगस्त।
गांव डांगरा स्थित पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने अपने निवास स्थान पर अयोध्या में चल रहे श्री राम मंदिर भूमि पूजन कार्यक्रम को लाइव देखा तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शिलान्यास पत्थर रखने के बाद लड्डू बांटकर अपनी खुशी का 




इजहार किया। इस दौरान सुभाष बराला ने कार्यकर्ताओं सहित जय श्री राम का जयघोष के लगाकर मंदिर निर्माण कार्य शुरू होने को लेकर देशवासियों प्रदेशवासियों को बधाई दी। सुभाष बराला ने बताया कि वर्ष 1992 से अनेक कार्यकर्ता अयोध्या में कार सेवा के लिए गए थे जिनमें उनके परिवार से उनके भाई रिसाल सिंह भी गए थे, उन्होंने बताया कि उस समय में अनेक लोग पुलिस से बचते हुए अयोध्या में पहुंचे थे तथा रामलला के दर्शन किए थे।


इस दौरान सुभाष बराला ने बताया कि भाजपा ने सरकार बनने से पूर्व चुनाव से पहले राम मंदिर बनाने का वायदा किया था उस मंदिर के निर्माण का भूमि पूजन आज किया गया, जिसके चलते भाजपा ने अपना वादा पूरा कर दिखाया है। उन्होंने बताया कि  माननीय सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश द्वारा सुनाया गया फैसला भी सम्मान योग्य है, जिसके बाद राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ हो पाया है। उन्होंने बताया कि राम मंदिर के भव्य निर्माण का शिलान्यास के बाद दुनिया व देश के लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं है तथा इस समय भी अनेक 




लोगों ने उस कार्यक्रम को लाइव दिखा है। बराला ने कहा कि लगभग 500 वर्षों से दुनिया व देश के लोग राम मंदिर के निर्माण की बाट देख रहे थे, आज जनता का सपना पूरा हुआ है। इस अवसर पर सुभाष बराला के निजी सचिव कृष्ण नैन, पार्षद संजय रेवड़ी, राममेहर धारसूल, जगमेल कटारिया, सनी सचदेवा, कुलदीप, रमेश डूल्ट सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सलाम खाकी न्यूज फ़तेहाबाद से
 ब्युरो चीफ़
 उजागर सिंह की रिपोर्ट 

No comments:

Post a Comment