Advertisement

फतेहाबाद पुलिस ने दो पशु तस्करों को किया गिरफ्तार, 74 पशु किए बरामद


फतेहाबाद पुलिस ने दो पशु तस्करों को किया गिरफ्तार, 74 पशु किए बरामद

फतेहाबाद, 26 अगस्त। थाना शहर टोहाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान कैंटर सवार दो पशु तस्करों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पकड़े गए लोगों की पहचान सतपाल राम व जग्गा राम निवासी नंगल के तौर पर हुई है। पुलिस ने कैंटर में ठूंस-ठूंस कर भरे 74 पशुओं को बरामद किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। थाना शहर टोहाना पुलिस की टीम एएसआई खेताराम के नेतृत्व में गश्त व चैकिगं के दौरान रतिया रोड, टोहाना से शक के आधार पर एक कैंटर को रोककर उसकी तलाशी ली तो पाया कि उसमें 74 पशुओं को ठूंस-ठूंस कर भरा हुआ थे। इस पर पुलिस ने कैंटर सवार दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर कार्यवाही की है।

सलाम खाकी न्यूज फ़तेहाबाद से
 ब्युरो चीफ़
 उजागर सिंह की रिपोर्ट 

 

No comments:

Post a Comment