Advertisement

बांदा न्यूज:- अरुण कुमार पटेल बनाये गए अपना दल एस पार्टी के बबेरू विधानसभा अध्यक्ष

बांदा न्यूज:- अरुण कुमार पटेल बनाये गए अपना दल एस पार्टी के बबेरू विधानसभा अध्यक्ष

आत्माराम त्रिपाठी की रिपोर्ट
बाँदा: अपना दल एस पार्टी ने आज बाँदा जिले के सभी विधानसभा अध्यक्षों  की  सूची जारी की. 
पार्टी  की तरफ से जारी इस सूची में अरुण कुमार पटेल पटेल को बबेरू विधानसभा का अध्यक्ष बनाया गया है. नव नियुक्त युवा विधानसभा अध्यक्ष  अरुण कुमार पटेल ने अपना दल एस पार्टी  के सभी सम्मानित पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित दिया, तथा उन्होंने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी के द्वारा मुझ जैसे एक छोटे से कार्यकर्ता को जो इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी गयी है , 
उसे मैं पूर्ण निष्ठा , निस्वार्थ भाव से निर्वहन करूँगा , तथा अपना दल एस पार्टी की  यशश्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष बडी बहन आदरणीय अनुप्रिया पटेल जी के विचारों , कार्यो को सर्वसमाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुचाने का प्रयास करूँगा ।।

No comments:

Post a Comment