Advertisement

नगदी लूटने के आरोपी सिकन्दर को पुलिस ने किया काबू, अपराध में प्रयुक्त छुरी बरामद, कोर्ट में पेश कर लिया पुलिस रिमांड पर




नगदी लूटने के आरोपी सिकन्दर को पुलिस ने किया काबू,

अपराध में प्रयुक्त छुरी बरामद, कोर्ट में पेश कर लिया पुलिस रिमांड पर

फतेहाबाद, 16 जुलाई। फतेहाबाद पुलिस ने दो मामलों में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी 

डीएसपी श्री  बीरम सिंह 

हासिल की है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सिकन्दर सिंह उर्फ मुंगा निवासी धारसूल खुर्द हाल आबाद भूना रोड, टिब्बी के



 रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अपराध में प्रयुक्त एक छुरी को बरामद किया है। जानकारी देते हुए टोहाना डीएसपी बिरम सिहं ने बताया कि पकड़े गए आरोपी को 




माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान वारदात में इस्तेमाल किए गए मोटरसाइकिल व लूटी गई नकदी को बरामद किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 



उक्त आरोपी टोहाना पुलिस के दो मामलों में वांछित था। दोनों मामलों में टोहाना पुलिस सरगर्मी से सिकन्दर की तलाश कर रही थी। मामलें में अहम सुराग जुटाकर कुलां पुलिस चौकी 



इंचार्ज कपिल देव ने आरोपी को टोहाना के डांगरा रोड से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को आज कोर्ट में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।


ब्युरो चीफ़
 उजागर सिंह 
की रिपोर्ट 

....

No comments:

Post a Comment