Advertisement

ललितपुर में धूमधाम से मनाई गई दोनों महापुरुषों की जयंती और चलाया गया स्वच्छता अभियान , प्रतिबंधित पॉलिथीन को प्रयोग न करने की दिलाई शपथ

रंजना देवी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनायी गयी गांधी/शास्त्री जयंती



ललितपुर ( उ०प्र० ) 2 अक्टूबर 2019

         रंजना देवी पब्लिक स्कूल डोंगरा में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी का 150वाँ जन्मोत्सव हीरक जयंती के रूप में एवं शास्त्री जी 115वाँ जयंती धूमधाम से मनाई गई । संस्थापक/प्रबन्धक इन्द्रपाल सिंह ने महात्मा गांधी के बारे में विस्तार से बताया ।

महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 में हुआ था। गांधी जी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था। उनके पिता का नाम करमचंद गांधी और माता का नाम पुतली बाई था। उनका विवाह 13 वर्ष उम्र में कस्तूरबा के साथ हो गया था। गांधी जी लंदन में कानून की पढाई करने और बैरिस्टर बनने के लिए गए थे। उन्होंने लंदन में पढ़ाई कर बैरिस्टर की डिग्री प्राप्त की थी। वहां से लौटने के बाद उन्होंने भारत को अंग्रेजों से मुक्त कराने में अहम भूमिका निभाई। सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने वाले गांधी को लोग प्यार से बापू बुलाते हैं। हमें बापू से ये सीखना चाहिए कि परिस्थिति चाहे कैसी भी हो, सत्य का मार्ग नहीं छोड़ना चाहिए।

 उन्होंने पूरे देश को बताया की हर लड़ाई खून खराबे से पूरी नहीं होती। लड़ाई अहिंसा का रास्ता अपनाकर भी लड़ी जा सकती है। चाहे वो देश को आजाद करवाने की लड़ाई ही क्यों न हो। महात्मा गांधी को विश्व पटल पर अहिंसा के प्रतीक के तौर पर जाना जाता है। दुनिया भर में हिंसा बढ़ती जा रही है, ऐसे में हमें बापू के संदेश को लोगों तक पहुंचाना चाहिए। बापू के विचारों को आगे बढ़ाकर हम हिंसक विचारधारा को रोक सकते हैं।
अंत में विद्यायल के बच्चों गांधी जयंती के अवसर पर शासन की मंशानुरूप पर्यावरण की सुरक्षा के लिये प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने की शपथ भी दिलाई गई।
               संरक्षक राजा सिंह (पूर्व प्रधान) पुष्पेन्द्र राज,श्रीकांत सोनी,देवेन्द्र कुमार,रामनरेश व्यास,जगदीश विश्वकर्मा,पुष्पेन्द्र सिंह ,रचना सोलंकी, रविन्द्र सिंह, धर्मवीर रैकवार आदि  मौजूद रहे ।







ललितपुर से पत्रकार इन्द्रपाल सिंह की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment