Advertisement

ललितपुर : थाना‌ मंडावरा का समाधान दिवस मे आये शिकायती पत्रों .....

मड़ावरा थाना समाधान दिवस में आये 8 मामले आये मौके पर 5 का निस्तारण 

                     

🇭🇺 थाना मड़ावरा में हुआ समाधान दिवस का आयोजन


ललितपुर ( उ०प्र० ) 20 अक्टूबर 2019

शासन की मंशानुरूप थाना समाधान दिवस का आयोजन थाना मड़ावरा में तहसीलदार मड़ावरा सौरभ पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।  थाना समाधान दिवस में 8 मामले आये मौके पर 5 मामलों का निस्तारण हुआ तथा अवशेष 3 मामलों को संबधित विभाग को निस्तारण हेतु अग्रेषित किया गया। तहसीलदार सौरभ पाण्डेय ने थाने में गंभीरता के साथ फरियादियों की समस्याओं को सुना।


थाना समाधान दिवस में तहसीलदार सौरभ पाण्डेय ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता के साथ सुनते हुए मौके पर 5 मामलों का निस्तारण  किया। उन्होंने अवशेष 3 मामलों को समय पर निस्तारण के निर्देश संबंधितों को दिये। उन्होंने कहा कि समस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये। शासन की
मंशानुसार समय पर समस्या का समाधान हो। उन्होंने लेखपालों को निर्देश देते हुए कहा कि सड़कों पर आवारा जानवर न घूमे। सड़को पर घूम रहे आवारा जानवरों को व्यवस्थित स्थान पर पहुंचायें जिससे कि सड़कों पर घटनाएं न हों। उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचायें।
                   
इस दौरान इंस्पेक्टर मड़ावरा देवेन्द्र सिंह, एसआई कृष्ण कुमार, लेखपाल कालूराम, अवधेश कुमार, शिवशंकर, कमलकुमार सहित फरियादी आदि उपस्थित रहे।


सलाम खाकी न्यूज ललितपुर से पत्रकार इन्द्रपाल सिंह की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment