दुर्गा पूजा मंडल एवं बजरंगदल श्री गणेश सेवा समिति ने संयुक्त रूप से किया कार्यक्रम का आयोजन
महामाई की शोभा यात्रा के बाद आज रविवार की शाम कस्बे के श्री राम श्याम दुर्गा मंदिर में किया गया सुन्दर कांड व विशाल भंडारे का आयोजन
झिंझाना ( shamli )13 अक्टूबर 2019
: पावन नवरात्रों एवं महा चतुर्दशी का आयोजन करने के बाद आज रविवार की देर शाम कस्बे के मोहल्ला ब्राह्मणन में स्थित श्री राम श्याम दुर्गा मंदिर में अखंड भंडारे का आयोजन किया गया । इस भंडारे का आयोजन श्री दुर्गा पूजा मंडल एवं बजरंग दल श्री गणेश सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में किया गया । जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । बजरंग दल के जिला संयोजक विवेक प्रेमी भी अपने साथियों के साथ इस अनुष्ठान में शामिल हुए । कार्यक्रम में कई सम्मानित लोगों को भी सम्मानित किया गया ।

मिली जानकारी के अनुसार पिछले 20 - 22 वर्षों से महामाई का गुणगान एवं दुर्गा पूजा महोत्सव झिंझाना कस्बे में मनाया जाता रहा है । और पिछले 2 सालों से महामाई की शोभायात्रा के बाद भंडारे का भी आयोजन किया जाता है । इसी कड़ी में इस बार भी पावन नवरात्रों और दुर्गा पूजा दुर्गा शोभायात्रा के बाद आज रविवार की शाम कस्बे के राम श्याम दुर्गा मंदिर में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया । भंडारे से पूर्व मंदिर में पूजा - अनुष्ठान , हनुमान बजरंगबली की आरती वगैरह की गयी।
यह आयोजन दुर्गा पूजा मंडल और बजरंग दल श्री गणेश सेवा समिति के युवाओं द्वारा धूमधाम से किया गया । जिसमें पूरे कस्बे के व्यापारी एवं श्रद्धालु गण शामिल हुए और काफी संभ्रान्त लोग भी उपस्थित हुए ।
बजरंग दल के प्रांत विद्यार्थी प्रमुख विवेक प्रेमी भी अपने सहयोगी जिला संयोजक विशाल निर्वाल , सह संयोजक हिमांशु शर्मा , गोविंदर सैनी , सागर सैनी , रजनीश चौबे के साथ पहुंचे थे । इस मौके पर विवेक प्रेमी ने कहा की हिंदू लोग आपस में संगठित होकर हिंदू आयोजनों को बड़े जोश खरोश के साथ कर रहे हैं मुझे बहुत अच्छा लगा । आगे भी इसी तरह के कार्य करने पर संभावना जताई और अपने प्रति भागता का आश्वासन दिया । इस मौके पर आशीष मित्तल , अजय मित्तल , सुरेंद्र मित्तल , विनोद रूहेला आदि के अलावा नगर संयोजक बजरंग दल शक्ति सिंह आलोक शर्मा शिवम मित्तल अनमोल गोयल आयुष कौशिक शिवम रोहेला मयंक नामदेव ललित कश्यप आदि सैकड़ों की संख्या में युवक उपस्थित हुए ।

No comments:
Post a Comment