Advertisement

ललितपुर : मंडावरा के ब्लाक के विकास कार्यो का निरीक्षण के दौरान क्या - क्या पाया डीएम ने

विकास कार्यों में लापरवाही क्षम्य नहीं - जिलाधिकारी

 (शौचालय एवं विकास कार्यों का किया निरीक्षण)


सांध्यकालीन चौपाल में विकास कार्यों की समीक्षा
शासन की योजनाओं की दी गई जानकारी


ललितपुर (उ०प्र०) 30 अक्टूबर 2019


      विकास खण्ड मड़ावरा के ग्राम डोंगराखुर्द में जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्य विकास अधिकारी  बीपी पाण्डेय की अध्यक्षता में सांध्यकालीन जनचौपाल का आयोजन हुआ। सांध्यकालीन जनचौपाल में जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने विकास कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की। जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि विकास कार्यों में लापरवाही क्षम्य नहीं है।

उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रमुखता के साथ मिले। उन्होंने शौचालय, आवास, बृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, कन्या शुमंगला योजना, टीकाकरण सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को शासन की मंशानुरूप लाभ मिले। जिलाधिकारी ने शौचालय एवं हैंडपंपों का निरीक्षण किया। उन्होंने हर माह बिजली बिल देने के निर्देश दिये। 31 जनवरी तक आवास बन जाने चाहिए। हैंडपंप 61 हैं जो कि सभी ठीक हैं।


शिक्षा विभाग की समीक्षा की। बच्चों को ठीक से पढ़ाने, ड्रेस वितरण, जूता-मोजा वितरण, बैग वितरण, मिडडेमील भोजन आदि की जानकारी ली। उन्होंने अध्यापकों को ठीक से पढ़ाने के सख्त निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि मा. मुख्यमंत्री जी आंगनबाड़ी केंद्रों को शसक्त बनाने हेतु प्रयास किया जा रहा है, इसलिए मेहनत से कार्य करें।

जिलापूर्ति अधिकारी द्वारा गैस सब्सिडी की जानकारी दी गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रताप सिंह द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ठीक से देने के सख्त निर्देश दिये।

जन चौपाल में इण्डेन गैस सुरक्षा कैम्प, श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों का पंजीयन शिविर, कन्या सुमंगला शिविर, बेटी बचाओ, बेटी पढाओ, बैंकों में संचालित बीमा योजनाओं का लाभ लेने की जानकारी सहित बिभिन्न जानकारियां दी गईं।
कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध एवं स्वयं के आचरण में सुधार हेतु ग्रामीणों एवं अधिकारियों को शपथ दिलाई।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी बीपी पाण्डेय, परियोजना निदेशक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रताप सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रवण कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजकुमार पुरोहित, आईसीडीएस पुष्पा वर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी, उपजिलाधिकारी पाली, तहसीलदार पाली, जिला कृषि अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी सुनील कुमार, तब्बसुम जिला परियोजना समन्वयक, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), चिकित्साअधीक्षक डॉक्टर विशाल पाठक, सहायक विकास अधिकारी आलोक दुवे, एपीओ हिर्देश कुमार, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अभिषेक प्रताप सिंह (दीपू राजा), अभिनव प्रताप सिंह (छोटे राजा), ग्राम पंचायत विकास अधिकारी नीरज कुमार, एबीआरसी अनिल पटेरिया, भूप्रताप सिंह बुंदेला, रामनारायण तिवारी, एनपीआरसी रमजान खान, अनुदेशक मानसिंह, अमित कुमार, इं.प्र.अ. प्राथमिक विद्यालय डोंगराखुर्द 1 हकीमुद्दीन, शिक्षमित्र लोकपाल सिंह, इं.प्र.अ. प्राथमिक विद्यालय डोंगराखुर्द 2 दीपिका गुप्ता, स.अ. रबिन्द्र कुमार, शि.मि. अनुराधा श्रीवास्तव, रानी जैन, नीतू सिंह, बलजीत सिंह सहित समस्त जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।



सलाम खाकी ललितपुर से इन्द्रपाल सिंह की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment