Pages

ललितपुर की तहसील महरौनी के गाँव डोंगरा मे कैसे मनाया गया चाचा नेहरू का जन्म दिन

उड़ने दो परिंदों को , अभी शोख़ हवाओं में

फिर लौट के नही आने बाले बचपन के ज़माने - पत्रकार इन्द्रपाल सिंह


रंजना देवी पब्लिक स्कूल में मनाया पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन




ललितपुर उ०प्र० 14 नवम्बर 2019
   

        जनपद की तहसील महरौनी अन्तर्गत ग्राम डोंगरा खुर्द के रंजना देवी पब्लिक स्कूल में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु की 130 वी जयंती बड़े ही उत्साह से मनायी गयी।

प्रबन्धक पत्रकर इन्द्रपाल सिंह ने बताया की 14 नवंबर की तारीख इतिहास में स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है। इस दिन को बाल दिवस के तौर पर मनाया जाता है। 14 नवंबर 1889 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में जन्मे जवाहरलाल नेहरू को बच्चों से खासा लगाव था और बच्चे उन्हें ''चाचा नेहरू कहकर पुकारते थे। भारत में 1964 से पहले तक बाल दिवस 20 नवंबर को मनाया जाता था, लेकिन जवाहरलाल नेहरू के निधन के बाद उनके जन्मदिन अर्थात 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाने फैसला किया गया था।


विद्यालय में नाटकों, नृत्य, गायन एवम भाषण आदि का मंचन किया गया।
इस अवसर पर प्रबन्धक पत्रकार इन्द्रपाल सिंह,संरक्षक राजा सिंह,पुष्पेन्द्र राज,देवेन्द्र कुमार,जगदीश विश्वकर्मा,देवेन्द्र कुमार,पुष्पेन्द्र सिंह,रामनरेश व्यास,रचना सोलंकी,रविन्द्र सिंह,धर्मवीर रैकवार आदि



सलाम खाकी‌ न्यूज ललितपुर से पत्रकार इन्द्रपाल सिंह की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment