Advertisement

मेरठ थाना लालकुर्ती पुलिस द्वारा बच्चा चोरी करने वाले महिला गिरोह की 04 महिला अभियुक्ता गिरफ्तार।

 मेरठ थाना लाल कुर्ती वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मेरठ के आदेशों/निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी कैण्ट /सिविल लाईन के निकट पर्यवेक्षण में थाना लालकुर्ती पुलिस टीम द्वारा दिनांक 31.05.2024 को लालकुर्ती मेरठ पैंठ बाजार वादिया श्रीमती अंकिता के 02 माह के बेटे का अपहरण कर फरार होने वाली महिला अभियुक्ता राधिका व अन्य 03 महिला अभियुक्तओं को दिनांक 31.05.2024 को समय करीब 20.30 बजे जनपद मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया। उल्लेखनीय है कि दिनांक 31.05.2024 को वादिया श्रीमती अंकिता पत्नी अमित निवासी ग्राम चकबाली थाना गंगोह जिला सहारनपुर की तहरीर पर थाना लालकुर्ती पर मु0अ0सं0 94/2024 धारा 363 भादवि वृद्धि धारा 120 भादवि पंजीकृत किया गया। जिस पर थाना लालकुर्ती पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 04 महिला अभियुक्तागण को गिरफ्तार किया गया तथा वादिया का 02 माह का बच्चा तनुज सकुशल बरामद किया गया। चारों महिला अभियुक्ताओं अग्रिम कार्यवाही हेतु को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। मनीष सिंह संवादाता
#salamkhaki 
8010884848

No comments:

Post a Comment