Advertisement

साइबर थाना टीम ने छाजूराम एजुकेशन कॉलेज में आयोजित किया साइबर जागरूकता कार्यक्रम।*


*साइबर थाना टीम ने छाजूराम एजुकेशन कॉलेज में आयोजित किया साइबर जागरूकता कार्यक्रम

     पुलिस अधीक्षक श्री लोकेंद्र सिंह, आईपीएस के निर्देशानुसार हिसार साइबर थाना पुलिस विद्यार्थियों को साइबर क्राइम से बचाव के बारे जागरूक करने के लिए लगातार कार्यक्रम कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने छाजू राम एजुकेशन कॉलेज में विद्यार्थियों को साइबर क्राइम से बचाव के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम में करीब 250 विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। इस दौरान साइबर थाना हिसार के साइबर सेल इंचार्ज मुख्य सिपाही नरेश कुमार ने विद्यार्थियों को साइबर क्राइम के बारे में विस्तार से बताया।

   उन्होंने विद्यार्थियों को साइबर क्राइम से बचने बारे में, साइबर क्राइम होने की स्थिति में किस प्रकार पुलिस से संपर्क किया जा सकता है इस बारे में व साइबर क्राइम के अन्य विषयों पर विस्तार से बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि ऑनलाइन गेम खेलते वक्त विद्यार्थियों को साइबर क्राइम के बारे में सतर्क रहना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान ऐप्लिकेशन को अपने मोबाइल में डाउनलोड नही करना चाहिए। वहीं, अज्ञात व्यक्ति के द्वारा भेजे गए लिंक पर क्लिक नही करना चाहिए। अगर कोई विद्यार्थी अपने आपको साइबर क्राइम का शिकार होना महसूस करता है तो इस स्थिति विद्यार्थी को तुरंत अपने माता-पिता को सूचित करना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने बताया कि किसी भी अनजान फोन कॉल, वीडियो कॉल या मैसेज का जवाब नही देना चाहिए। सोशल मीडिया पर किसी भी अनजान व्यक्ति की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार नहीं करनी चाहिए। वहीं, दूसरी ओर कोई भी एप्लिकेशन डाउनलोड करते समय उस एप्लिकेशन द्वारा मांगी गई गैर जरूरी एक्सेस को अलॉउ नहीं करना चाहिए। अंत में उन्होंने बताया कि इस प्रकार से विद्यार्थी व आम नागरिक छोटी-छोटी सावधानियां बरत कर काफी हद तक साइबर अपराधों से बच सकते है और एक अच्छा नागरिक बन कर अपराध रोकने में अपना सहयोग कर सकते है। किसी भी प्रकार का साइबर अपराध होने पर आप नजदीकी पुलिस थाने या साइबर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करा सकते हैं। साथ ही बिना किसी देरी के https://cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन और साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचित करे। साइबर अपराध जागरूक कार्यक्रम में कॉलेज प्राचार्या व स्टाफ सदस्य सहित विधार्थी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment