Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष का आयोजन


देवनागरी महाविद्यालय मेरठ,२२ यूपी गर्ल्स बटालियन के कैडेट्स ने आज २४.०२.२०२३ कमांडिंग ऑफिसर कर्नल एम के चौहान के निर्देशन में कॉलेज के प्रांगण में अंतराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष २०२३ का आयोजन किया।

वनस्पति विज्ञान विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अंशु ढाका ने मोटे अनाज की महत्वता पर प्रकाश डालते हुए विस्तार रूप से व्याख्यान प्रस्तुत किया।

उन्होंने कहा


मोटा अनाज कैल्शियम,फाइबर, आयरन आदि तत्वों से भरपूर होता है। जिसे खाने से कुपोषण की समस्या खत्म हो जाती है तथा रोग-प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती हैं।साथ ही उन्होंने जंक फ़ूड को त्यागकर मोटे अनाज को अपने भोजन में शामिल करने की शपथ दिलाई। व्याख्यान के पश्चात कैडेट्स ने नुक्कड़ नाटिका के माध्यम से छात्र-छात्राओं को मोटे अनाज के महत्व के बारे मे जागरूक किया।

कार्यक्रम का नेतृव *कैप्टन एवरेस्ट शिवाच ने किया*।


कॉलेज के प्राचार्य (डॉ.) प्रोफेसर अजय कुमार ने मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा देने तथा इसे अपने दैनिक जीवन में अपनाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में कॉलेज के उप प्राचार्य  प्रोफेसर बी एस यादव, प्रोफेसर एम. के यादव, चीफ़ प्रॉक्टर प्रोफेसर दीपक कुमार, प्रोफेसर एस. के शर्मा, प्रोफेसर शैफाली पुनिया उपस्थित रहे।

@Salam Khaki

8010884848

7599250450

No comments:

Post a Comment