Advertisement


 


लापता युवती का सुराग देने वाले व्यक्ति को फतेहाबाद पुलिस देगी 10 हजार रुपए ईनाम


फतेहाबाद, 10 जनवरी। जिले के गांव बाड़ा से एक 27 वर्षीय महिला घर से लापता हो गई। इस बारे गांव बाड़ा निवासी निक्का सिंह की शिकायत पर थाना शहर रतिया पुलिस ने गुमशुदगी बारे केस दर्ज किया है। पुलिस जहां स्वयं महिला की तलाश कर रही है वहीं इस बारे इश्तिहार जारी कर आम जनता से भी सहयोग की अपील की है। लापता युवती बारे जानकारी देने वाले को पुलिस द्वारा 10 हजार रुपए ईनाम दिया जाएगा वहीं उसका नाम भी गुप्त रखा जाएगा। जिला पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि रतिया पुलिस को दी सूचना में निक्का सिंह ने कहा है कि उसकी 27 वर्षीय लड़की भोली कौर 30 जनवरी को दोपहर अढ़ाई बजे रतिया अपनी मौसी के पास जाने का बात कहकर घर से गई थी लेकिन शाम तक वह वापस घर नहीं लौटी। उन्होंने उसकी काफी जगह तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। गुमशुदा लड़की का रंग गेहूंआ, कद 5 फुट 3 इंच है। उसने पीले रंग की सलवार, जामनी रंग की कुर्ती, नाभी रंग की स्टाल व पैरों में बूट पहने हुए हैं। युवती बारे किसी प्रकार की सूचना, उप पुलिस अधीक्षक फतेहाबाद 88140-11718, महिला थाना एसएचओ के मोबाइल नम्बर 88140-11721 तथा थाना शहर रतिया के एसएचओ के मोबाइल नंबर 88140-11762, 01697-251533 पर दी जा सकती है। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा वहीं उसको ईनाम भी दिया जाएगा।



No comments:

Post a Comment