Advertisement


 


फतेहाबाद पुलिस ने शहीद पुलिस कर्मचारियों को किया याद, शहीदो के घर पहुंच कर पुलिस अधिकारियों ने दी श्रद्धांजली

शहीदों के परिवार को शाल ओढ़ाकर किया सम्मानित

फतेहाबाद, 23 अक्तूबर। शहादत युगों-युगों तक याद रखी जाती हैं। हम रहें न रहें लेकिन वतन पर मिटने वालों की शहादत को हमेशा नमन किया जाता रहा है और किया जाता रहेगा। शहीदों की शहादत को कभी भी भुलाया नहीं जाएगा। यह बात थाना सदर एसएचओ कपील सिहाग ने गांव इन्दाछोई निवासी शहीद महेन्द्र सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कही। 25 जुलाई 1991 को उग्रवादी कांड सिरसा में फल्गु नाका पर शहीद हुए महेन्द्र सिंह पुत्र दलीप सिंह निवासी इन्दाछोई की याद में आज गांव में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें थाना टोहाना प्रबंधक कपील सिहाग पुलिस कर्मचारियों के साथ उनके घर पहुंचे और फतेहाबाद पुलिस की तरफ से शहीद महेंद्र सिंह की फोट पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।




 उन्होंने शहीद महेंद्र सिंह के बड़े भाई व शहीद की पत्नी को को प्रशासन की तरफ से शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। वही शहर रतिया थाना प्रबंधक जगदीश चंद्र पुलिस कर्मचारियों के साथ शहीद प्रधान सिपाही सारजैन्ट सिहं के निवास स्थान एम्पलाइज कॉलोनी रतिया पहुंचे। उन्होंने शहीद सारजैन्ट सिहं फोटो पर फूलमाला पहनाकर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि शहीदो को कभी भुलाया नही जा सकता।




 जो अपने देश के लिए कर्तव्यों का पालन करते हुए अपने प्राण तक न्यौछावर कर देते है। उन्होंने शहीद सारजैन्ट की पत्नी को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। बता दे कि शहीद सारजैंन्ट सिहं वर्ष 2008 मे जिला फतेहाबाद के बस अड्डा चौकी मे तैनात थे। उसी दौरान रात के समय एक मुठभेड़ में शरारती तत्वों ने उसको गोली मार दी थी। गोली लगने से शहीद सारजैंन्ट सिहं की मृत्यु हो गई थी।

सलाम खाकी न्यूज़ फतेहाबाद से

 ब्यूरो चीफ़ 

उजागर सिंह की रिपोर्ट 




.....

No comments:

Post a Comment