Advertisement


 


चुनाव को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण चुनाव एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने शहर मे निकाला फ्लैग मार्च­­,


सलाम खाकी न्यूज़


फतेहाबाद, 15 जून। पुलिस अधीक्षक श्री सुरेन्द्र सिंह भोरिया के दिशानिर्देश अनुसार बुधवार को निकाय चुनाव के मध्य नजर सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबन्ध रखने के  लिए उप पुलिस



 अधीक्षक  सुभाष चन्द्र के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान डीएसपी सुभाष चन्द्र ने आम नागरिकों को शांति पूर्ण, निष्पक्ष एवं स्वतंत्र रूप से चुनाव प्रक्रिया में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। फ्लैग मार्च में जिला के काफी पुलिस कर्मचारियों ने भाग लिया। पुलिस विभाग मेहनत, लगन व सच्ची निष्ठा से अपना कार्य कर रही है। जिसमे आम जनता के सहयोग की



 जरूरत है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान डीएसपी सुभाष चन्द्र ने बताया कि आज शहर फतेहाबाद मे फ्लैग मार्च किया गया है इस तरह जिला के रतिया, टोहाना, भूना मे भी फ्लैग मार्च निकाला जाएगा। उन्होंने बताया कि फ्लैग मार्च लघु सचिवालय से शुरु होकर फतेहाबाद शहर के बीघड़ रोड़,



 पुराना बस अड्डा, डीएसपी रोड़, लाल बत्ती चौक, जवाहर चौक, अशोक नगर भट्टू रोड़ होते हुए शहर के सभी कस्बों मेफ्लैग मार्च निकाला जाएगा। उन्होने बताया कि भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र में पैदल



 गस्त करते हुए कानून व्यवस्था व शांति बनाए रखने के लिए प्रेरित किया जाएगा। फ्लैग मार्च मे शहर थाना प्रभारी औमप्रकाश चुघ सहित काफी सख्यां मे पुलिस कर्मचारी शामिल रहे।


सलाम खाकी न्यूज़ फतेहाबाद से

 ब्यूरो चीफ़

 उजागर सिंह की रिपोर्ट






.....


 

No comments:

Post a Comment