Advertisement

थाना सिविल लाइन पुलिस ने गोदाम से कॉपर के तार चोरी करने के मामले में आरोपीयों को किया गिरफ्तार

 


आरोपी के कब्जे से 10 किलो को कॉपर की तार बरामद 

देवेंद्र वासी भिवानी ने पुलिस थाना सिविल लाइन में एक शिकायत दर्ज करवाई थी शिकायतकर्ता ने बताया कि वह लोहे तथा मेटल का काम करता है।जिसके लिए उसने कमला भवन के पास गोदाम बनाया हुआ है।दिनांक 01/03/2022 किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके गोदाम का ताला तोड़कर गोदाम से तांबे की तार चोरी कर ली है।शिकायत के आधार पर सिविल  पुलिस थाना में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

 दिनांक 4 अप्रैल 2022 को थाना सिविल लाइन के सहायक उपनिरीक्षक जय भगवान ने गोदाम से चोरी की गई कॉपर तार चोरी के मामले में चोरी की तार खरीदने वाले कबाड़ी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है गिरफ्तार आरोपी की पहचान संजय वासी ढाणी सारोगियान भिवानी के रूप में हुई है। पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जे से 10 किलो तांबे की तार बरामद की गई है इससे पूर्व 1 मार्च 2022 को चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को थाना सिविल लाइन के सहायक उप निरीक्षक विजय भगवान ने गिरफ्तार किया था ।आरोपी की पहचान अंकित पुत्र राम सिंह व सुमित्र पुत्र अजीत सिंह वासी नई बस्ती महम गेट भिवानी के रूप में हुईं थी।

आरोपियों के कब्जे से 40 किलो तांबे की तार बरामद  की गई थी।

जांच इकाई द्वारा आज आरोपी संजय (कबाड़ी) को माननीय न्यायालय में पेश किया गया माननीय न्यायालय ने आरोपी को जिला जेल भेजने के आदेश दिए हैं।

 सलाम खाकी न्यूज़ भिवानी से रिपोर्टर फतेह सिंह की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment