Advertisement

ससुराल में खातिरदारी न होने पर पीटी पत्नी:मां ने भी उकसाया; घायल महिला पहुंची थाने; आरोपी पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज

 



रोहतक / ससुराल में खातिरदारी न होने पर पीटी पत्नी:मां ने भी उकसाया; घायल महिला पहुंची थाने; आरोपी पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज



 जिले में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक शख्स ने अपनी पत्नी को इस बात पर जमकर पीटा कि उसकी ससुराल में खातिरदारी नहीं की गई। महिला अपने मायके में पति को एक शादी समारोह में लेकर गई थी। यहां अपने को अपमानित महसूस करने के बाद पति ने घर आते ही पत्नी पर हमला बोल दिया। घायल महिला थाने पहुंची और पति व सास के खिलाफ केस दर्ज कराया है।


पड़ोसियों ने बचाया

रोहतक के गांव घरौठी निवासी महिला ने बताया है कि वह अपने पति के साथ मायके में एक शादी समारोह में गई थी। वहां से वापस लौटी तो पति का व्यवहार अचानक बदल गया। उसने आरोप लगाया कि तुम्हारे मायके वालों ने मेरी कोई इज्जत नहीं की। इतना कहने के बाद पति ने उसके मायके के लोगों को गाली देना शुरू कर दिया। गाली देने से मना करने पर पति ने बेरहमी से मारना शुरू कर दिया है। सास ने भी और ज्यादा पीटने के लिए उकसाया। शोर सुनकर आए पड़ोसियों ने बड़ी मुश्किल से बचाया।

सलाम खाकी न्यूज से क्राईम रिपोर्ट सुमित कुमार

No comments:

Post a Comment