Advertisement


 

सर्दी और बरसात कड़ाके की शीत लहर  के चलते  हर चौक-चौराहों पर नजर आई खाकी ।

जिला पुलिस ने मनाया पुलिस उपस्थिति दिवस, जिलेभर में करीब 600 कर्मचारी रहे तैनात।


सलाम खाकी न्यूज़

फतेहाबाद, 22 जनवरी। जनवरी के महीने में सर्दी और बरसात के बीच पुलिस कर्मचारी जनता की सेवा को लेकर हर समय तैयार है। जनता को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो और अपराधियों की धरपकड़ हो सके, इसको लेकर शनिवार को फतेहाबाद पुलिस द्वारा जिलेभर में पुलिस उपस्थिति दिवस मनाया गया। इस अभियान में जिला पुलिस के करीब करीब 600 कर्मचारियों ने भाग लिया और विभिन्न चौक-चौराहों पर मुस्तैदी के साथ खड़े नजर आए। जिला पुलिस अधीक्षक श्री सुरेन्द्र सिंह भोरिया के दिशा-


निर्देशानुसार चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य जनता और पुलिस के बीच संवाद को बढ़ाना और लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा करना है। इस अभियान के दौरान पुलिस कर्मचारियों ने लोगों को महिला सुरक्षा, डायल 112 बारे जानकारी दी वहीं साइबर अपराधों से बचाव के तरीकों के बारे भी जानकारी देते हुए जागरूक किया गया।




        पुलिस अधीक्षक श्री सुरेन्द्र सिंह भोरिया ने बताया कि पुलिस महानिदेशक के निर्देशानुसार लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास जगाने के उद्देश्य से जिले में समय-समय पर पुलिस उपस्थिति दिवस मनाया जाता है। इसके तहत सम्बंधित थाना क्षेत्र व चौकियों में पुलिस की अलग-अलग टीमें लगातार गश्त पर रही वहीं संदिग्ध लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई गई।



 अपराधों को रोकने के लिए जनता से भी सहयोग की अपील की गई क्योंकि जन सहयोग के बिना पुलिस अकेले अपराधों पर नकेल नहीं कस सकती। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस का प्रयास है कि लोग भयमुक्त व अपराधमुक्त समाज में बेहतर जीवन यापन कर पाएं, इसको लेकर फतेहाबाद पुलिस हर समय जनता की सेवा को तत्पर है। उन्होंने बताया कि पुलिस उपस्थिति दिवस के दौरान फतेहाबाद, रतिया, टोहाना, भूना, जाखल, भट्टू क्षेत्र में पेट्रोलिंग पार्टियां लगाई गई थी। इसमें करीब 600 पुलिस कर्मचारी व अधिकारी शामिल किए गए थे। 

सलाम खाकी न्यूज़ फतेहाबाद से

 ब्यूरो चीफ़ 

उजागर सिंह की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment